Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना रिपोर्ट आई नेगटिव
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना रिपोर्ट आई नेगटिव

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

विश्वभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी चपेट में लिया था. हाल ही में ट्रंप सैन्य अस्पताल से इलाज के बाद व्हाइट हाउस लौटे हैं. वहीं व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन कॉनले ने उनकी जांच की है, जिस दौरान ट्रंप में अब कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति को कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर में भर्ती किया गया था. वहीं संक्रमित पाए जाने के बाद इलाज कराकर वापस लौटे ट्रंप ने मंगलवार को घर में पहली रात आराम किया. इसके साथ ही व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप की दोबारा कोरोना जांच हुई है. जिसमें ट्रंप के शरीर में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं. डॉ. कॉनले का कहना है कि आज सुबह चिकित्सकों की एक टीम ने राष्ट्रपति के निवास स्थान में उनसे मुलाकात की, डोनॉल्ड ट्रंप ने अस्पताल से लौट कर अपनी पहली रात व्हाइट हाउस में आराम से बिताई. आज उनमें कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं

एक महीने में Pak का तीसरा F-16 विमान Crash, Pilot भी नहीं बचा ! - YouTube

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ट्रंप व्यस्त थे इसी बीच वे कोरोना से संक्रमित हो गए. इसके बाद उन्हें वॉल्टर रीड अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनकी पत्नी मलेनिया ट्रंप भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं लेकिन वे अस्पताल में भर्ती नहीं हुई थीं.

व्हाइट हाउस लौटने के बाद ट्रंप ने एक वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि इस वायरस को अपने जीवन पर हावी न होने दें. उन्होंने वॉल्टर रीड हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्सेज का शुक्रिया अदा किया. राष्ट्रपति ने कहा कि अस्पताल में कोरोना वायरस के बारे में उन्होंने बहुत कुछ जाना है. हमारे पास सबसे बेहतरीन मेडिकल की सुविधा है इसलिए इससे डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि वे अच्छा महसूस कर रहे हैं.

Post navigation

Previous: देश में कोरोना का कहर जारी 24 घंटे में आए 72 हजार नए मामले 986 की मौत
Next: पाकिस्तान में गेहूं के दाम ने तोड़ी आम आदमी की कमर दाम पंहुचा 60 रुपये प्रति किलो

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.