Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में Vivo V20 ,13 अक्टूबर को होगा लॉन्च 30 हजार के अंदर होगी कीमत
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भारत में Vivo V20 ,13 अक्टूबर को होगा लॉन्च 30 हजार के अंदर होगी कीमत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
4-vivo-v20

Vivo V20 को भारत में 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च डेट की जानकारी फ्लिपकार्ट ने अपने ऐप के जरिए दी है और साथ में मेजर स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी किया है. Vivo V20 को यूरोप में पिछले महीने Vivo V20 Pro के साथ लॉन्च किया गया था. जारी टीजर के मुताबिक इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 44MP सेल्फी कैमरा मिलेगा.

फ्लिपकार्ट ऐप के मुताबिक, Vivo V20 की लॉन्चिंग 13 अक्टूबर को की जाएगी. ऐप में एक डेडिकेटेड पेज को जारी किया गया है. इस पेज में इस फोन से संबंधित जानकारियां दी गईं हैं. फ्लिपकार्ट बैनर से ये पता चलता है कि Vivo V20 की कीमत 20 हजार रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच होगी.

जारी टीजर में ये बताया गया है कि इस फोन को मिडनाइट जैज और सनसेट मेलोडी कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा. ये कलर वेरिएंट्स ग्लोबल वेरिएंट में दिए गए हैं. साथ ही ये फोन 7.38mm थिन होगा. फिलहाल ये साफ नहीं है कि भारत में Vivo V20 Pro और Vivo V20 SE को भी Vivo V20 के साथ लॉन्च किया जाएगा या नहीं. फ्लिपकार्ट ने अभी केवल V20 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ही बताया है.

Vivo V20 के ग्लोब वेरिएंट को 6.44-इंच फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर, 64MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और 4,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था. साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

Post navigation

Previous: पाकिस्तान में गेहूं के दाम ने तोड़ी आम आदमी की कमर दाम पंहुचा 60 रुपये प्रति किलो
Next: ड्रग्स केस में एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम आने पर पहली बार पापा सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.