Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ड्रग्स केस में एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम आने पर पहली बार पापा सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

ड्रग्स केस में एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम आने पर पहली बार पापा सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sara-ali-khan-1

सैफ अली खान का अपने तीनों बच्चों सारा अली खान, इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान के साथ खास बॉन्डिंग है. हालांकि वह अपने सबसे छोटे बच्चे तैमूर के साथ सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं. सैफ का कहना है कि वह अपने तीनों बच्चों के काफी करीब हैं और तीनों के साथ अलग तरह का संबंध है. सारा और इब्राहिम अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहते हैं जबकि तैमूर सैफ और करीना के साथ रहते हैं.

सैफ अली खान ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा मैं अपने बच्चों के साथ हमेशा खड़ा हूं. मैं अपने तीनों बच्चों से प्यार करता हूं. यह सही है कि मैं तैमूर के साथ काफी वक्त बिताता हूं. लेकिन में इब्राहिम और सारा के साथ भी संपर्क में रहता हूं. ये सभी अलग-अलग उम्र के हैं. मुझे लगता है कि तीनों के साथ मेरा अलग तरह से जुड़ाव है. मैं सारा और इब्राहिम के साथ लंबी चैट या डिनर कर सकता हूं, लेकिन तैमूर के साथ नहीं.

कई रिपोर्ट में कहा गया था कि सैफ अली खान ने ड्रग्स मामले में सारा अली खान की मदद करने से मना कर दिया था. सैफ अली खान ने इसे खारिज किया और कहा कि वह अपने बच्चों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं. सारा के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी बेहतर है. इसका प्रमाण सारा की कई सोशल मीडिया पोस्ट पर देखने को मिलता है. सारा ने फादर्स डे के मौके पर सैफ अली खान के साथ वाली तस्वीरें शेयर की थी.

https://www.instagram.com/p/CD8pcfAJSfo/

बता दें कि सारा अली खान को नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में समन भेजा था और पूछताछ के लिए बुलाया था. सारा का नाम रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट से सामने आया था. पूछताछ के दौरान सारा अली खान ने एनसीबी को बताया कि सुशांत ड्रग्स लिया करते थे. उन्होंने सुशांत के साथ रिलेशनशिप में होने की बात भी कही. ये भी बताया कि सुशांत उनके प्रति वफादार नहीं थे, इसलिए उनसे ब्रेकअप किया. सारा ने सुशांत सिंह राजपूत स्टारर ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

Post navigation

Previous: भारत में Vivo V20 ,13 अक्टूबर को होगा लॉन्च 30 हजार के अंदर होगी कीमत
Next: अभिनेता अजय देवगन के चचेरे भाई अनिल देवगन का हुआ निधन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.