Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नौकरी दिलाने के नाम पर चेन्नई ले जाई जा रहीं 31 लड़कियों को बचाया:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नौकरी दिलाने के नाम पर चेन्नई ले जाई जा रहीं 31 लड़कियों को बचाया:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
20227268-10213569887704109-1656292566-n-20-1500546741-1537190188

झारखंड में लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर दलालों द्वारा राज्य से बाहर भेजने के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मामला लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाढ़ा ग्राम के नावाबांध का है जहां से बुधवार को विशेष बस से तमिलनाडु ले जाई जा रहीं 31 लड़कियों को पुलिस ने दलालों के चंगुल से बचाया।

हनीमून पर हैवान पति ने पत्‍नी से बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, निजी पलों का  VIDEO बनाकर करने लगा ब्‍लैकमेल | Pune: Twenty four-year-old woman accuses  husband of raping ...
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़कियों को राज्य से बाहर भेजने के इस काम में क्षेत्र के कई दलाल सक्रिय हैं। उन्हें लड़कियों को भेजने के एवज में मोटी रकम भी मिल रही है। उन्होंने बताया कि बालूमाथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तमिलनाडु नम्बर की बस में सवार 31 लड़कियों और महिलाओं को बचाया। सभी लड़कियों को धागा मिल में नौकरी का लालच देकर झारखंड से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई ले जाया जा रहा था।

बालूमाथ के अंचलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि लातेहार, लोहरदगा, रांची,पलामू सहित कई जिलों से लड़कियों को तमिलनाडु के कृष्णा धागा मिल में ले जाया जा रहा था। तमिलनाडु ले जाई जा रही 31 लड़कियों में 9 नाबालिग थीं।

सरकारी बाल संरक्षण गृह में दो लड़कियां निकली गर्भवती, 57 कोरोना पॉजिटिव -  two girls turned pregnant at child protection home 57 corona positive - UP  Punjab Kesari

पुलिस ने कहा कि पकड़े गए बस के चालक और उपचालक दोनों को हिंदी नहीं आती। इस कारण वो कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं कि वह किस कंपनी के लिए इन्हें लेकर जा रहे हैं। अवैध ढंग से बाहर ले जाई जा रहीं लड़कियों को बालूमाथ स्थित कस्तुरबा बालिका स्कूल में रखा गया है और मामले की छानबीन जारी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नीतीश से पीछा छुड़ाने का फॉर्मूला आखिर भाजपा को मिल ही गया:-
Next: राजद ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जानिए कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.