Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजद ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जानिए कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव:-
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

राजद ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जानिए कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
tejasvi-3-1-696x464

बिहार में चुनावी रण शुरू हो चुका है। सत्तारुढ़ जदयू के बाद बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी ) ने भी बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव के लिए बुधवार को अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
राजद की इस सूची में पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, बाहुबली से राजनेता बने अनंत सिंह, हाल में पार्टी में शामिल हुए बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद भी शामिल हैं।

राजद ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 3 विधायकों को निकाला, कहा- लालू  प्रसाद के निर्देश पर लिया फैसला

राजद ने चौधरी को इमामगंज, सिंह को मोकामा और बिंद को भभुआ से पार्टी उम्मीदवार बनाया है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र पटना जिले में पडता है जहां से सिंह अब अपने पूर्व संरक्षक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एक दशक पहले जदयू विधायक के रूप में की थी और 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए दो बार सीट बरकरार रखी थी, पर नीतीश के अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद के साथ गठबंधन में 2015 का चुनाव लडने पर अनंत ने इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय हासिल की थी। उन्होंने 2015 में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को हराया था, जो वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री हैं।

राजद ने अपने कई विधायकों का साफ किया पत्ता, तेजस्वी की नई तरकीब से कई MLA  हो गए पैदल

पिछले साल अपने घर से हैंड ग्रेनेड और ए के 47 राइफल की बरामदगी होने पर कडे यूएपीए कानून के तहत न्यायिक हिरासत में रह रहे सिंह ने राजद-कांग्रेस गठबंधन के समर्थन से इसबार अपनी सीट बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं।

बिहार चुनावः लालटेन लेकर घर से सफाई की राजद ने की शुरुआत

इसके अतिरिक्त राजद ने शाहपुर से राहुल तिवारी, बांका से जावेद अंसारी, जहानाबाद से सुदय यादव, कुर्था से बागी कुमार वर्मा, शेखपुरा से विजय सम्राट, ब्रह्मपुर से शभुनाथ यादव, जमुई से विजय प्रकाश, मोहनिया से संगीता देवी, जगदीशपुर से रामविशुन लोहिया, दिनारा से विजय मंडल, बेलहर से रामदेव यादव, शेरघाटी से मंजू अग्रवाल, नबीनगर से डब्लू सिंह, डेहरी से फतेह बहादुर कुशवाहा, नवादा से विभा देवी, मुंगेर से अविनाश कुमार, मखदुमपुर से सतीश दास, रफीगंज से मोहम्मद नेहालुद्दीन, बेलागंज से सुरेन्द यादव, बड़ाहरा से सरोज यादव, बोधगया से सर्वजीत कुमार, गुरुआ से विनय यादव, रामगढ़ से सुधाकर सिंह, बाराचट्टी से समता देवी, झाझा से राजेंद्र यादव, अतरी से अजय यादव, नोखा से अनिता देवी, ओबरा से ऋषि सिंह, घुरैया से भुदेव प्रसाद, सूर्यगढ़ से प्रहलाद यादव, सन्देश से किरण देवी, तारापुर से दिव्या प्रकाश, सासाराम से विजय गुप्ता, मसौढी से रेखा पासवान, गोविंदपुर से मोहम्मद कामरान, कटोरिया से स्वीटी हेम्ब्रम, रजौली से प्रकाशवीर और गोह विधानसभा क्षेत्र से भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

राजद ने भाजपा की वर्चुअल रैली के विरोध में मनाया गरीब अधिकार दिवस, पीटा  थाली-कटोरा - RJD celebrates Poor Rights Day, beaten plate-bowl in protest  against BJPs virtual rally | Dailynews

पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है।

विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, माकपा और भाकपा के बीच सीटों के बंटवारे के तहत राजद के खाते में बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 144 आयी है और वह अपने कोटे में से अपनी सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी सीट आवंटित करेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नौकरी दिलाने के नाम पर चेन्नई ले जाई जा रहीं 31 लड़कियों को बचाया:-
Next: केकेआर की रोमांचक जीत के जोश में सामने आई शाहरुख खान की बड़ी लापरवाही:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.