Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शबाना आजमी पर भड़कीं रंगोली चंदेल, कंगना रनौट के लिए कही थी यह बात:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शबाना आजमी पर भड़कीं रंगोली चंदेल, कंगना रनौट के लिए कही थी यह बात:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
17f42306-65eb-442b-9e08-e54f9b8e0c2c_6443437_835x547-m

एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं कंगना अक्सर फिल्मों हस्तियों पर भी निशाना साधती रहती हैं। वहीं कंगना और शबाना आजमी के बीच जुबानी जंग भी जारी है।

Kangana Ranaut Sister Rangoli On Shabana Azmi Statement Says Your Anti - शबाना  आजमी के बयान पर Kangana Ranaut की बहन रंगोली ने लगाई फटकार, कहा- आपके  एंटी-इंडिया एजेंडे सही उसके गलत |

शबाना आजमी ने हाल ही में कहा कि कंगना के बॉलीवुड पर लगाए गए आरोप अपमानजनक हैं और वह (कंगना) अपनी कल्पनाओं में विश्वास कर रही हैं। शबाना ने कहा कि कंगना को वही काम करना चाहिए जिसमें वह सबसे अच्छी हैं और वह है एक्टिंग। शबाना के इस बयान पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने पलटवार किया है।रंगोली चंदेल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने शबाना आजमी से कुछ सवाल पूछे हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘और ये रहा एक और सुसाइड गैंग। डियर शबाना जी, मैं आपसे आप के पति से कुछ सवाल पूछना चाहती हूं। आप दोनों अपनी एक्टिंग और शायरी तक ही क्यों नहीं रहते? आप दोनों क्यों सक्रियतौर पर भारत विरोधी राजनीति में हिस्सा लेते हैं? खबरों में बने रहने के लिए? या आप इन मुद्दों के लिए फील करते हैं।

एक्ट्रेस शबाना आजमी के इस बयान पर कंगना रनौत की बहन ने किया पलटवार

रंगोली ने आगे लिखा, ‘अगर आपके भारत विरोधी एजेंडा सही हैं तो उसके (कंगना के) भारत के समर्थन वाले एजेंडा क्यों सही नहीं हो सकते? उसके और आपके लिए अलग नियम क्यों शबाना जी
कंगना की बहन रंगोली चंदेल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि रंगोली अक्सर अपनी बहन के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं और उनके विरोधियों पर निशाना साधती हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्रग्स केस : रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, कोर्ट की इन शर्तों का करना होगा पालन:-
Next: डर के बीच जम्मू-कश्मीर में 13000 से ज्यादा खाली पड़े पंच-सरपंचों के होंगे चुनाव:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.