Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ड्रग्स केस : रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, कोर्ट की इन शर्तों का करना होगा पालन:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

ड्रग्स केस : रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, कोर्ट की इन शर्तों का करना होगा पालन:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
maxresdefault

रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। सुशांत सिंह ड्रग केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को जमानत दे दी, हालांकि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

riya chakravarthi Sushant Singh Rajput Girlfriend Rhea Chakraborty Tried  working - YouTube

रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने 8 सितंबर के दिन गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से उनकी 2 जमानत याचिकाएं निचली अदालत ने ठुकरा दी थीं। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करके जमानत की गुजारिश की थी।

कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है कि रिया को 10 दिनों में एक बार पुलिस स्टेशन जाकर हाजिरी लगानी होगी और जेल से रिहा होने के बाद अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा।

कोर्ट ने कहा कि वह बिना अनुमति के विदेश यात्रा पर नहीं जा सकती हैं और मुंबई छोड़ने से पहले जांच अधिकारी को सूचित करना होगा।

रिया चक्रवर्ती की जमानत पर बात करते हुए एनसीबी ने कहा है कि उन्हे अभी कर ऑर्डर की कॉपी नहीं मिली है। ऑर्डर कॉपी मिलने के बाद हम उसे स्टडी करेंगे। साथ ही किस बिना पर बेल दिया गया इसका भी अध्ययन किया जाएगा। फिर अपने लीगल टीम से चर्चा करने के बाद इसपर फैसला लिया जाएगा कि आगे अपील करनी है या नहीं।

Police has filed a case against Riya Chakravarty for raping and threatening  to kill her - The India Print : theindiaprint.com, The Print

रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलते ही ट्विटर पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। जहां कुछ लोग रिया को मिली जमानत का स्वागत कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग जमानत का विरोध भी कर रहे हैं। इन सारे रिएक्शन के बीच रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने बयान जारी कर कहा है कि सच्चाई और न्याय की जीत हुई है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एनसीबी ड्रग्स एंगल से जांच कर रही है। एनसीबी को पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। एनसीबी ने अब तक 17 से अधिक गिरफ्तारियां की है। इस मामले में एनसीबी कई बॉलीवुड सेलेब्स से भी पूछताछ कर चुकी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कपिल शर्मा के शो में पद्मिनी कोल्हापुरे ने खोला जैकी श्रॉफ का बड़ा राज, देखिए वीडियो:-
Next: शबाना आजमी पर भड़कीं रंगोली चंदेल, कंगना रनौट के लिए कही थी यह बात:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.