Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लीबिया में 7 भारतीयों का अपहरण, परिवारों के संपर्क में है विदेश मंत्रालय:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लीबिया में 7 भारतीयों का अपहरण, परिवारों के संपर्क में है विदेश मंत्रालय:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
libya-terrorists-kidnapped-7-indian-demanded-20-thousand-dollar-ransom-2

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि लीबिया में पिछले महीने 7 भारतीयों का अपहरण कर लिया गया और भारत उनकी रिहाई के लिए लीबियाई अधिकारियों के संपर्क में है। अपहृत भारतीयों में आंध्रप्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं।

7 भारतीयों का अपहरण: आतंकियों की बड़ी डिमांड, मदद करेगा ये देश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अनुराग श्रीवास्तव ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन भारतीयों का अपहरण 14 सितंबर को अस्सहवेरिफ इलाके से उस समय कर लिया गया जब वे भारत के लिए उड़ान पकड़ने त्रिपोली हवाई अड्डे जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार इन लोगों के परिवार के सपंर्क में है और आश्वासन देना चाहेगी कि लीबियाई अधिकारियों तथा नियोक्ता के साथ वार्ता और समन्वय कर हम अपने नागरिकों का पता लगाने तथा जल्द से जल्द उन्हें मुक्त कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

7 indian citizens kidnapped in Libya by violent protesters, external  ministry vive clarification | लीबिया में 7 भारतीयों का हुआ अपहरण, विदेश  मंत्रालय ने की पुष्टि | Hindi News, ग्लोबल नजरिया

श्रीवास्तव ने कहा कि अपहृत किए गए भारतीय नागरिक एक निर्माण एवं तेल आपूर्ति कंपनी में काम करते थे। उन्होंने कहा कि अपहर्ताओं ने नियोक्ता से संपर्क किया है और सबूत के रूप में तस्वीर दिखाई हैं कि भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं तथा उनका ठीक से ध्यान रखा जा रहा है। वर्ष 2011 में मुअम्मर कज्जाफी के शासन के पतन के बाद से तेल प्रचुर देश लीबिया बड़े पैमाने पर हिंसा का सामना कर रहा है।
श्रीवास्तव ने कहा कि ट्यूनीशिया स्थित भारतीय दूतावास ने लीबिया सरकार के अधिकारियों और वहां मौजूद अंतरराष्ट्रीय संगठनों से संपर्क किया है तथा भारतीय नागरिकों की रिहाई में उनकी मदद मांगी है। ट्यूनीशिया स्थित भारतीय मिशन लीबिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से जुड़े मामलों को देखता है।

सितंबर 2015 में एक परामर्श जारी कर कहा गया था कि भारतीय नगारिक लीबिया की खराब सुरक्षा स्थिति के चलते वहां की यात्रा करने से बचें। मई 2016 में सरकार ने लीबिया में खराब होती स्थिति के चलते संपूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था। श्रीवास्तव ने कहा कि यह यात्रा प्रतिबंध अब भी लागू है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अनसुलझे कानूनी मामले की वजह से विजय माल्या के प्रत्यर्पण में देरी : विदेश मंत्रालय
Next: आरबीआई ने बदले नियम, आरटीजीएस करने वालों को होगा बड़ा फायदा:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.