Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आरबीआई ने बदले नियम, आरटीजीएस करने वालों को होगा बड़ा फायदा:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आरबीआई ने बदले नियम, आरटीजीएस करने वालों को होगा बड़ा फायदा:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
873490-rbi

रिजर्व बैंक ने पैसों के लेन-देन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए भुगतान की इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था ‘रियल टाइम ग्रास सेटलमेंट सिस्टम’ (आरटीजीएस) की सुविधा सभी सातों दिन 24 घंटे देने का फैसला किया है। यह सुविधा दिसंबर 2020 से शुरू हो जाएगी।

RBI chops repo rate by 25 basis points to 5.15%
रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांता दास ने मौद्रिक नीति समिति की तीसरी द्विमासिक बैठक के बाद बताया कि छोटी राशि की ऑनलाइन भुगतान सुविधा ‘नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर’ (एनएएफटी ) प्रणाली को पिछले साल दिसंबर से चौबीसों घंटे कर दिया गया है। यह प्रणाली निर्बाध रूप से काम कर रही है। इसे देखते हुए अब आरटीजीएस को भी चौबीसों घंटे करने का फैसला किया गया है।

इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जायेगा जहां बड़ी राशि के लिए आरटीजीएस साल के सभी दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध होगी। यह सुविधा दिसंबर 2020 से प्रभावी होगी।

फिलहाल आरटीजीएस की सुविधा सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है। रविवार और महीने के दूसरे तथा चौथे शनिवार को यह सुविधा बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं होती है। आरटीजीएस के तहत कम से कम 2 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए जा सकते हैं जबकि इसके लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
वहीं, एनईएफटी की सुविधा छोटी राशि के लिए है। हालांकि रिजर्व बैंक ने इसके लिए कोई सीमा तय नहीं की है, लेकिन बैंकों को अधिकतम सीमा तय करने की छूट है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लीबिया में 7 भारतीयों का अपहरण, परिवारों के संपर्क में है विदेश मंत्रालय:-
Next: बदल गए रेलवे रिजर्वेशन के नियम, जानिए क्या होगा फायदा:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.