Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खौफनाक, पत्नी का सिर काटकर थाने गया पति, पुलिस के सामने किया सरेंडर:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

खौफनाक, पत्नी का सिर काटकर थाने गया पति, पुलिस के सामने किया सरेंडर:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
gtgdfghdfeh_5f80138e98d2f

उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कस्बे में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का सिर काट दिया। इसके बाद पति कटा सिर लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

पुलिस के अनुसार कटा सिर लेकर पति के कोतवाली जाते हुए किसी ने वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले में अवैध संबंधों को लेकर चिन्नर यादव (38) और उसकी पत्नी विमला (35) के बीच झगड़ा हुआ।

पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा पति, पुलिस के हाथ-पाँव फूले | News  Track Live, NewsTrack Hindi 1

गुस्साए चिन्नर ने धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और वह कटा सिर लेकर बबेरू थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है और महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि हत्यारोपी अपने हाथ में महिला का कटा सिर लेकर सरेआम बाजार से होता हुआ कोतवाली पहुंचा। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल किया है।

पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी पति चिन्नर यादव ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी और व्यक्ति से थे, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार के बाहुबली: चुनाव दर चुनाव जीतते जा रहे ‘माननीय’ अनंत सिंह के अपराध की ‘अनंत’ कथाएं:-
Next: योगी की पुलिस एक्शन में, शातिर अपराधी रामसिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति जब्त:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.