Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी की पुलिस एक्शन में, शातिर अपराधी रामसिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति जब्त:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

योगी की पुलिस एक्शन में, शातिर अपराधी रामसिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति जब्त:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ramsinghyadav_6446849_835x547-m

उत्तर प्रदेश में इस समय शातिर गैंगस्टर और भूमाफियाओं के खिलाफ योगी सरकार ने मुहिम चला रखी है और ताबड़तोड़ तरीके से हो रही कार्रवाई के चलते आज गैंगस्टर एक्ट के तहत लखनऊ पुलिस ने शातिर अपराधी राम सिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त कर ली है।
शातिर अपराधी राम सिंह यादव पर 25 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के 14(1) में प्रावधान हैं कि अवैध धन से कमाई गई संपत्ति ज़ब्त की जा सकती है।

Gangster Ram Singh Yadav Rs 83 Cr Property Seized - यूपी के इस शातिर अपराधी  पर हुई बड़ी कार्रवाई, 83 करोड़ की संपत्ति जब्त, लगा गैंगस्टर एक्ट | Patrika  News

इसी धारा के तहत राम सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है और अवैध तरीके से अर्जित मकान, बैंक खाते, ज़मीन, फॉर्म हाउस और एलडीए के प्लाट ज़ब्त किए गए हैं, जिनकी मौजूदा कीमत लगभग 83 करोड़ है। आरोपी पीजीआई इलाके के चिरैया बाग का रहने वाला है। उसके ऊपर 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गौरतलब है कि योगी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत ‘एंटी भूमाफिया सेल’ का गठन किया गया था, जिसके चलते 1 महीने के अंदर 50 से बड़े भूमाफियाओं के ऊपर कार्यवाही की गई है और सभी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किए गए हैं। अब तक की कार्यवाही में कई करोड़ की संपत्ति भी जब्‍त की जा चुकी है। योगी सरकार के इस अभियान से प्रदेश के बड़े-बड़े भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: खौफनाक, पत्नी का सिर काटकर थाने गया पति, पुलिस के सामने किया सरेंडर:-
Next: हाथरस कांड की पीड़िता का मुफ्त में केस लड़ेंगी निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.