Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस किताब पर आधारित है महेंद्र सिंह धोनी की डेब्यू वेब सीरीज, जानें डिटेल:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

इस किताब पर आधारित है महेंद्र सिंह धोनी की डेब्यू वेब सीरीज, जानें डिटेल:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
MS-Dhoni-Biography

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले दिनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की तैयारी में जुट गए हैं। धोनी ने पिछले साल डॉक्यूमेंट्री ‘Roar Of The Lion’ के साथ ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ नाम की प्रोडक्शन कंपनी बनाई थी। अब धोनी एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। आइए जानते हैं धोनी की डेब्यू वेब सीरीज के बारे में रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी की डेब्यू वेब सीरीज अक्षत गुप्ता की किताब ‘द हिडन हिन्दू’ पर आधारित है। ये वेब सीरीज टाइम ट्रैवल करने वाले किरदारों को दिखाएगी। खबरों की मानें तो धोनी की वेब सीरीज भारत में बनी अब तक की सबसे महंगी वेब सीरीज होगी|

MS Dhoni Biography: Birth, Age, Education, Cricket Career, World Cup, IPL,  Records, Awards, Movies, Retirement and More

रिपोर्ट के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को यह किताब बहुत पसंद आई और अब किताब के डिजिटल अडैप्टेशन के लिए स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। शो की कहानी मुख्य रूप से सतयुग में जन्मे एक अघोरी के किरदार पर केंद्रित है, जो समय में खुद को छुपा लेता है।

हाल ही में साक्षी धोनी ने अपनी पहली वेब सीरीज के बारे में बताया कि उनकी सीरीज एक माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन किताब पर आधारित है। ये एक अघोरी की कहानी होगी जो एक द्वीप पर हाई-टेक सुविधाओं के बीच फंस गया है।
ये अघोरी जिन राज से पर्दा उठाएगा उसके बाद कई प्राचीन मिथक और मौजूदा मान्यताएं बदल सकते हैं।

साक्षी ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि हम ब्रह्मांड के सभी पहलुओं को इसमें शामिल करें और हर किरदार और उसकी कहानी को बेहतर तरीके से पर्दे पर ला सकें। फिल्म की तुलना में हमें वेब सीरीज इस उद्देश्य के लिए सही प्लेटफॉर्म लगा। जल्द ही इस सीरीज की कास्ट को फाइनल किया जाएगा।

धोनी के इस बैनर तले पांच अन्य प्रोजेक्ट्स का भी निर्माण किया जा रहा है। साक्षी का दावा है कि इसके जरिए वह नए टैलेंट को बढावा देंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हाथरस कांड की पीड़िता का मुफ्त में केस लड़ेंगी निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा:-
Next: साइकिल से अपने पुश्तैनी घर की मरम्मत का काम देखने पहुंचे रणबीर कपूर, जानिए कितनी है कीमत:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.