Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़ के डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन बन गए हैं दर्शकों के चहेते:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

छत्तीसगढ़ के डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन बन गए हैं दर्शकों के चहेते:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

दुनिया भर में मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन के करोड़ों प्रशंसक हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए हुजूम उमड़ पड़ता है। रायपुर के कुछ लोगों ने भले ही अमिताभ बच्चन का दीदार किए हैं, लेकिन एक शख्स ऐसे हैं जो सड़कों पर निकल जाएं तो लोग असली अमिताभ बच्चन समझकर हाथ मिलाने और आटोग्राफ लेने के लिए मचल उठते हैं। वे भी अमिताभ बच्चन के चाहने वालों को निराश नहीं करते और उनके साथ फोटो खिंचवाकर उनकी हसरत पूरी करते हैं।

Bollywood Stars duplicate face make you totally confuse | बॉलीवुड स्टार्स  के हमशक्ल को देख आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, SEE PICS | Hindi News,

हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट राजधानी निवासी मेडिकल व्यवसाय से जुड़े अशोक मालू की। वे जहां भी जाते हैं, उन्हें पहली बार देखने वाले लोग असली अमिताभ बच्चन ही समझते हैं। मालू कहते हैं, मेरी शक्ल अमिताभ बच्चन से मिलती जुलती है, यह मेरा सौभाग्य है।

फिजियोथेरेपी कालेज में छात्राओं ने समझ लिया था अमिताभ

मालू बताते हैं, लगभग 13 साल पहले फिजियोथेरेपी कालेज में एक कार्यक्रम में गया था तो कुछ छात्राओं ने मुझे अमिताभ बच्चन समझ लिया था। जब पता चला कि मैं एक व्यापारी हूं तब उन्होंने कहा कि आप तो पूरे अमिताभ लगते हैं। उनकी प्रशंसा से मुझे अपने आपको बदलने की प्रेरणा मिली और तबसे मैंने अपना गेटअप चेंज कर लिया। अमिताभ की तरह फ्रेंच कट दाढ़ी रखनी शुरू कर दी। उनके हावभाव को अपना लिया।

Shashikant Padwal the Duplicate Amitabh Bachchan of Bollywood - YouTube

दो बार अमिताभ से हुई मुलाकात

उन्होंने बताया, जब अमिताभ बच्चन केबीसी की शूटिंग करने के लिए रायपुर आने वाले थे, तब मैं उनसे मिलने की चाहत में एयरपोर्ट गया था। मेरे पहुंचते ही कई युवाओं ने मुझे अमिताभ समझकर घेर लिया। उन्हें समझाया कि अमिताभ मैं नहीं, वे तो आने वाले हैं। उस दिन अमिताभजी से मुलाकात हुई और वे भी खुश हुए। इसके बाद मुंबई जाकर फिर मिलने का अवसर मिला।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तारक मेहता का उल्टा चस्मा : नवरात्रि स्पेशल शो में दयाबेन की वापसी की अटकलें, पढ़िए माधवी भाभी का जवाब
Next: निक्की तम्बोली का बोल्ड एंड ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर मचा रखा हंगामा:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.