Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तारक मेहता का उल्टा चस्मा : नवरात्रि स्पेशल शो में दयाबेन की वापसी की अटकलें, पढ़िए माधवी भाभी का जवाब
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

तारक मेहता का उल्टा चस्मा : नवरात्रि स्पेशल शो में दयाबेन की वापसी की अटकलें, पढ़िए माधवी भाभी का जवाब

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
30_09_2020-tarak_mehta_20812948

जब भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बात होती है तो जेठा लाल और दया बेन का नाम जरूर सामने आता है। दया बेन लंबे समय से शो से गायब हैं। अब नवरात्रि के कुछ ही दिन बाकी है, ऐसे में चर्चा चल रही है कि क्या दया बेन यानी दिशा वकानी की वापसी होने जा रही है। अलग अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि शो के नवरात्र स्पेशल शो में दयाबेन की एंट्री होगी। अब इस बारे में गोकुलधाम परिवार की सदस्य माधवी भाभी यानी सोनालिका जोशी का बयान सामने आया है। एक पोर्टल से चर्चा में सोनालिका जोशी ने कहा कि उन्हें दया बेन की वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने भी यह बात लोगों से ही सुनी है। तीन साल से ये ही हो रहा है। इसलिए कुछ पक्का नहीं कहा जाता।

Tarak Mehta Ka Oolta Chashmah Actress Priya Ahuja Aka Reeta Reporter tested  positive for coronavirus

दया बेन की वापसी पर कुछ दिन पहले तारक मेहता का उल्टा चस्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का भी बयान आया था। उन्होंने कहा था कि अभी कुछ पक्का नहीं है। निगोशिएन्स ऐसे कुछ होता नहीं है।

पिछले सालों में शो से कुछ लोकप्रिय कलाकार गोलकुलधाम सोसायटी छोड़कर चले गए हैं। इनमें शामिल हैं भव्य गांधी (टप्पू जेठालाल गडा), नेहा मेहता (अंजलि तारक मेहता) और गुरुचरण सिंह (रोशन सिंह हरजीत सिंह सोढी)। निर्माताओं को इनके स्थान पर नए कलाकार लाने पड़े हैं, लेकिन दिशा वकानी के जाने के तीन साल बाद तक नई दयाभाभी नहीं आई है। इसलिए भी दर्शको को उम्मीद है कि एक दिन दयाबेन लौटकर आएंगे। तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है और काफी हद तक गोकुलधाम समाज के निवासियों के आसपास घूमता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश का पहला राजघराना: जिसके सम्मान में जारी होगा 100 रुपए का स्मारक सिक्का:-
Next: छत्तीसगढ़ के डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन बन गए हैं दर्शकों के चहेते:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.