Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुंबई में पावर कट से ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़, अमिताभ बच्चन ने कहा- ‘शांति बनाए रखें:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुंबई में पावर कट से ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़, अमिताभ बच्चन ने कहा- ‘शांति बनाए रखें:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments

ट्विटर पर इस वक्त पावर कट टॉप ट्रेंडिंग पर है, वजह है पूरी मुंबई में पिछले कुछ घंटों से पावर कट होना. जी हां, मुंबई में इस वक्त लाइट नहीं है, जिसके कारण वहां लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि मुंबई में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि इतने वक्त तक पावर कट रहा हो. अब लोग ट्विटर पर पावर कट के साथ लगातार ट्वीट कर रहे हैं और साथ ही कई मीम्स भी शेयर कर रहे हैं|

अमिताभ ने की शांति बनाए रखने की अपील

Tweets by DeeKay2310

वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘पूरी मुंबई में पावर नहीं है, किसी भी तरह इस मैसेज को कर पाया हूं. शांति बनाए रखें और सब कुछ ठीक होगा.

Tweets by RahulReply

बता दें, फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुंबई के इतिहास में, शहर ने ऐसी बिजली की विफलता कभी नहीं देखी है और यह ग्रिड विफलता एक असफल प्रशासन का बड़ा लक्षण है, जो शासन को चलाने के लिए पीआर ड्राइव का प्रबंधन करता है.’
लोगों के ट्वीट देखें, तो ऐसा पता चलता है कि मुंबई में इस पावर कट से मोबाइल यूजर्स के साथ-साथ घर से काम करने वालों को भी ज्यादा समस्या हो रही है, क्योंकि उनके मोबाइल और लैपटॉप दोनों की ही बैटरी अब डिस्चार्ज होने के कगार पर है. इस तरह अचानक से पावर कट हो जाने से मुंबई के लोग बेहद परेशानियों का सामना कर रहे हैं|

Tweets by ashokepandit

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीनियर्स के फैसले के बाद कौन सा कंटेस्टेंट होगा घर के बाहर, बिग्ग बॉस 14 :-
Next: आर्यनंदा बाबू ने जीता ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ का खिताब, जानें कौन रहा फर्स्ट और सेकंड रनरअप:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 7 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.