Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आर्यनंदा बाबू ने जीता ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ का खिताब, जानें कौन रहा फर्स्ट और सेकंड रनरअप:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आर्यनंदा बाबू ने जीता ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ का खिताब, जानें कौन रहा फर्स्ट और सेकंड रनरअप:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
11_10_2020-saregamapa-little-champs--aryananda-babu-

टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स के 8वें सीजन के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में आर्यनंदा बाबू ने सभी कंटेस्टेंट को पछाड़ते हुए इस सीजन का ताज अपने नाम किया. इस एपिसोड में जैकी श्रॉफ शक्ति कपूर और गोविंदा जैसे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की उपस्थिति ने शो में चार चांद लगा दिए. इस ग्रैंड फिनाले एपिसोड में कंटेस्टेंट से लेकर वहां उपस्थित खास महमानों की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया|

Aryananda Babu became the winner of Sa Re Ga Ma Pa Little Champs a cash  prize of Rs 5 lakh with trophy

वहीं, इस सीजन की विजेता बनीं आर्यनंदा बाबू को एक विनर ट्रॉफी के साथ-साथ 5 लाख रुपये का चेक भी दिया गया. वहीं इस सीजन की फर्स्ट रनरअप रणिता बनर्जी और सेकंड रनरअप गुरकीरत सिंह रहे. बता दें, पूरे सीजन में आर्यनंदा बाबू, रणिता बनर्जी और गुरकीरत सिंह के बीच जबरदस्त का टक्कर देखने को मिला, लेकिन आखिरकार विजेता ट्रॉफी आर्यनंदा ने ही अपने नाम की|

Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs 2020 Winner Name: Aryananda Babu wins Sa Re Ga  Ma Pa Li'l Champs 2020, Aryananda beat Zaid Ali, Tanishka Sarkar, Gurkirat  Singh, Madhav Arora, Ranita

ग्रैंड फिनाले राउंड में आर्यनंदा बाबू ने ‘बड़ा दुख दीना ओ राम जी’ गाकर सभी जजों सहित जैकी श्रॉफ का भी दिल जीत लिया था. बता दें, इस सीजन के विजेताओं के नाम भी पब्लिक वोटिंग के आधार पर किया गया. इस पूरे सीजन में जज के रूप में जज अलका याग्निक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली नजर आए. वहीं, अपनी जीत के बाद आर्यनंदा ने कहा कि उनका सपना सच हो गया है. ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ का यह सफर उनके लिए सीखने का एक बढ़िया अनुभव रहा. साथ ही उन्होंने सभी मेंटर्स और जजों के प्रति आभार भी जताया|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई में पावर कट से ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़, अमिताभ बच्चन ने कहा- ‘शांति बनाए रखें:-
Next: कौन था हर्षद मेहता, जिस पर बनी है वेब सीरीज की हुई है खूब चर्चा:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.