Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • थोक कीमतों पर आधारित महंगाई सितंबर में बढ़कर 1.32 फीसदी हुई:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

थोक कीमतों पर आधारित महंगाई सितंबर में बढ़कर 1.32 फीसदी हुई:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
l_6062387_835x547-m

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के चलते थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति सितंबर 2020 में बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गई।

जो पिछले साल की समान अवधि में 0.33 प्रतिशत थी।
बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मासिक डब्ल्यूपीआई (थोक मूल्य सूचकांक) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर सितंबर में 1.32 प्रतिशत (अनंतिम) रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 0.33 प्रतिशत थी। थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में 0.16 प्रतिशत थी।

In Lockdown, The Poor Will Get Free Ration As Well As Pulses In UP -  जरूरतमंदों को गांव गांव में मिल रहा मिल रहा तीन महीने का राशन, अब दाल भी दे

इससे पहले डब्ल्यूपीआई पर आधारित मुद्रास्फीति लगातार चार महीनों में नकारात्मक (अप्रैल में नकारात्मक 1.57 प्रतिशत, मई में नकारात्मक 3.37 प्रतिशत, जून में नकारात्मक 1.81 प्रतिशत और जुलाई में नकारात्मक 0.58 प्रतिशत) थी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की महंगाई 8.17 प्रतिशत रही, जबकि अगस्त में यह 3.84 प्रतिशत थी। समीक्षाधीन अवधि में अनाज की कीमतों में गिरावट आई, जबकि दालें महंगी हुईं।

इस दौरान सब्जियों के महंगा होने की दर 36.54 प्रतिशत के उच्च स्तर पर थी। आलू की कीमत एक साल पहले के मुकाबले 107.63 प्रतिशत अधिक थी, हालांकि प्याज की कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिली।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हैदराबाद में जल प्रलय, सड़क पर बहा आदमी, खिलौनों की तरह बह रही थीं कारें:-
Next: अक्षरधाम मंदिर 200 दिन तक बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 9 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 10 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.