Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हैदराबाद में जल प्रलय, सड़क पर बहा आदमी, खिलौनों की तरह बह रही थीं कारें:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हैदराबाद में जल प्रलय, सड़क पर बहा आदमी, खिलौनों की तरह बह रही थीं कारें:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
0f1c138f-6bd6-4292-aa21-881fd55bdcd4_0

सायबर सिटी हैदराबाद को भारी बारिश ने हिलाकर रख दिया है। सड़कें समंदर में तब्दील हो गईं, वहीं रेलवे ब्रिज पर पटरियों के ऊपर से पानी बह निकला। सड़क पर दौड़ने वाली कारें उन्हीं सड़कों पर पानी में बहती हुई नजर आईं। एक दृश्य तो दिल दहलाने वाला था, जब एक व्यक्ति सड़क पर पानी के तेज बहाव में बह गया।

Rain Havoc in Hyderabad in Photos
तेज बारिश से हैदराबाद में और तेलंगाना के कुछ अन्य इलाकों में तबाही के दृश्य साफ नजर आ रहे थे। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। अलग-अलग स्थानों पर सड़क और पुल बर्बाद हो गए। पुराने हैदराबाद में एक व्यक्ति देखते ही देखते बह गया। सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।

ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएचएमसी ) ने लोगों से अगले तीन दिनों तक घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक अगले दो दिन और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भी तीन दिन का अलर्ट जारी किया है।

Hyderabad Heavy rain Updates

शहर के ही यशोदा अस्पताल में पानी इस तरह बह रहा था, मानो कोई तेज बरसाती नदी हो। कई जगह बारिश का बहाव इतना तेज था कि सड़क पर चल रहे वाहन पीछे की तरफ बह निकले। तूनी रेलवे ब्रिज का दृश्य और भी डराने वाला था, जहां पटरियां पूरी तरह कचरे के नीचे दब गईं। इसी के चलते रेल यातायात भी रोक दिया गया। लोग सड़कों पर कमर से ऊपर पानी में एक दूसरे का हाथ थामे चलते देखे गए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अतरंगी रे फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने दोगुनी की अपनी फीस, 14 दिन के शूट के लिए लेंगे इतनी मोटी रकम:-
Next: थोक कीमतों पर आधारित महंगाई सितंबर में बढ़कर 1.32 फीसदी हुई:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 9 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 10 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.