Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मेलानिया ट्रंप की बड़ी बात बेटे बैरन को भी हुआ था कोरोना:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

मेलानिया ट्रंप की बड़ी बात बेटे बैरन को भी हुआ था कोरोना:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_10$2020101508544896332_0_news_large_19

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के किशोर बेटे बैरन ट्रंप भी अपने माता-पिता के संक्रमित पाए जाने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन अब वह संक्रमण मुक्त हो गए हैं। प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने यह जानकारी दी है।

मेलानिया ट्रंप ने किया खुलासा, छोटे बेटे बैरन पाए गए थे कोरोना वायरस से  संक्रमित

इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी संक्रमित पाए गए थे। राष्ट्रपति को चार दिन एक सैन्य अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने उन्हें संक्रमण से उबरने के बाद सार्वजनिक गतिविधियों की अनुमति दे दी है।

मेलानिया ने व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि बैरन (14) में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था, जबकि राष्ट्रपति और प्रथम महिला में संक्रमण के मामूली लक्षण थे|

मेलानिया ने बुधवार को लिखा, ‘मेरा डर उस समय हकीकत में बदल गया, जब बैरन की दोबारा जांच की गई और वह संक्रमित पाए गए। अच्छी बात यह है कि वह एक मजबूत किशोर हैं और उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। मैं शुक्रगुजार हूं कि हम तीनों को एक साथ संक्रमण हुआ, जिससे हम एक दूसरे की देखभाल कर सके और साथ समय बिता सके। वह (बैरन) उसके बाद जांच में संक्रमणमुक्त पाए गए हैं।’

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे पर बड़ी खबरः मां मेलानिया ने किया खुलासा, हुई ऐसी हालत

उन्होंने संक्रमण के दौरान के लक्षणों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरे शरीर में दर्द था, मुझे खांसी और सिर दर्द की शिकायत थी और अधिकतर समय मैं बहुत थकान महसूस कर रही थी। मैंने दवाओं के संदर्भ में अधिक प्राकृतिक मार्ग चुना और विटामिन लिए एवं पोषणयुक्त भोजन किया।’
मेलानिया ने कहा कि संतुलित आहार, ताजी हवा और विटामिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं।

‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के 78 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इस बीमारी से 2,16,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में मोदी और ओबामा, अपने नाम नहीं देख लोग नाराज:-
Next: सबरीमाला तीर्थयात्रा के लिए कोविड19 निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य करने की सिफारिश:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 11 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.