Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गरीब भूखा है, मोदी खास ‘मित्रों’ की जेबें भर रहे हैं राहुल गाँधी के यह है शब्द :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गरीब भूखा है, मोदी खास ‘मित्रों’ की जेबें भर रहे हैं राहुल गाँधी के यह है शब्द :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Rahul-Gandhi-Rafale-696x392-1

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी )ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए शनिवार को ‘वैश्विक भूख सूचकांक’ 2020 को लेकर निशाना साधा और कहा कि भारत का गरीब भूखा है क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ खास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में लगी है।

कोरोना के बढ़ते मामले पर राहुल गांधी ने कहा- 'अहंकार और अक्षमता के घातक  मिश्रण का परिणाम है मौजूदा त्रासदी'

शुक्रवार को जारी वैश्विक भूख सूचकांक 2020 के 117 देशों में भारत का 94 वां स्थान है, जबकि इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश इसकी तुलना में कहीं बेहतर पायदान पर हैं। गांधी ने इस संबंध में प्रकाशित एक ग्राफ को अपने ट्विटर पर साझा किया और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए लिखा, ‘भारत का गरीब भूखा है क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ खास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में लगी है।’

सूचकांक के अनुसार इंडोनेशिया 70, नेपाल 73, बांग्लादेश 75 और पाकिस्तान 88वें पायदान पर है। गांधी ने शुक्रवार को कोरोना से अर्थव्यवस्था को लगे झटकों को लेकर केंद्र पर हमला बोला था।

उन्होंने एक ग्राफिक्स साझा करते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा कि भाजपा सरकार की एक और ठोस उपलब्धि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भी भारत से बेहतर ढंग से कोविड का प्रबंध किया है।

Image

वायनाड से सांसद गांधी ने दो दिन पहले ट्वीट करके कहा था कि प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी )के आधार पर बांग्लादेश जल्द ही भारत को पछाड़ देगा। इसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों का हवाला दिया था। सरकार के सूत्रों ने इस पर जवाब देते हुए गांधी के दावों को गलत बताया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आरोपी के परिवार का दुख सुनकर एमएलए की आंखों से बहे आंसू, अस्पताल में महिलाओं ने किया विलाप:-
Next: ब्रिटेन और कमला हैरिस के लिए प्रचार करेंगे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.