Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आरोपी के परिवार का दुख सुनकर एमएलए की आंखों से बहे आंसू, अस्पताल में महिलाओं ने किया विलाप:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आरोपी के परिवार का दुख सुनकर एमएलए की आंखों से बहे आंसू, अस्पताल में महिलाओं ने किया विलाप:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

बलिया कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह सेना से रिटायर्ड सैनिक है और भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष भी। बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का आरोपी धीरेंद्र से गहरा नाता है, जिसे उन्होंने कबूल भी किया है। इसके साथ विधायक सुरेंद्र ने माना है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के आम चुनाव में बीजेपी के लिए सक्रिय सहयोगी रहे है।

Ballia Murder Case Update: Bjp Mla Crying Burst Into Tears Reached District  Hospital With Women Of Accused Family - बलिया हत्याकांड: फफक कर रो पड़े  भाजपा विधायक, आरोपी के परिवार की महिलाओं

बैरिया विधायक आज सुबह बलिया के जिला अस्पताल में धीरेन्द्र के परिवार का हालचाल जानने पहुंचे। वहां विधायक का अनोखा रूप देखने के लिए मिला। हत्या के आरोपी धीरेंद्र के परिवार का दुख-दर्द देखकर उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

जिला अस्पताल में उन्होंने धीरेंद्र के परिवार का मेडिकल बनवाने के लिए डाक्टरों से भी बातचीत की है।
विधायक सुरेंद्र के साथ जिला अस्पताल में भारी भीड़ भी पहुंच गई। आरोपी के परिवार की महिलाएं फफक-फफक कर रोते हुए प्रशासन की नाकामी का बखान कर रही थी।
आरोपी की भाभी आशा ने एसडीएम बलिया पर आरोप लगाया कि उसने खड़े होकर अपने सामने सबको पिटवाया। उनकी सुनने वाला और बचाने वाला कोई नहीं था। धीरेंद्र को फसाया गया है, हाथ जोड़कर न्याय मांग रहे हैं।

वही आरोपी धीरेंद्र पर्व में फौजी रहा है, जिसके चलते उसके समर्थन में पूर्व सैनिक संगठन भी जिला अस्पताल पहुंचा।
पूर्व सैनिक संगठन प्रदेश प्रभारी रमेश सिंह गुड्डू ने कहा कि फौजी सीमा पर लड़ता है। वो कैसे किसी के साथ अन्याय कर सकता है, वह बेगुनाह है, उसे और उसके परिवार को जबरन मोहरा बनाया जा रहा है।

आरोपी धीरेंद्र के परिजनों जहां खुद को बेकसूर बताया तो वही पूरी घटना के लिए दुर्जनपुर के ग्राम प्रधान कृष्ण यादव को दोषी बताया है। विधायक और पूर्व सैनिक संगठन ने कहा कि वह अकेले ही न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नीट का फाइनल रिजल्ट आ चूका है यह यह टॉपर आइये जानते है इनके बारे में :-
Next: गरीब भूखा है, मोदी खास ‘मित्रों’ की जेबें भर रहे हैं राहुल गाँधी के यह है शब्द :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.