Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बधाई हो 2 में नजर आएंगे भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बधाई हो 2 में नजर आएंगे भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rajexpress_2020-10_216b9f81-d11f-4e0a-a04b-e178b804c396_Raj_Express___Badhai_do

 

नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म बधाई हो के बाद मेकर्स इस फ्रैंचाइजी का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। जिसका टाइटल रखा गया है ‘बधाई दो।’ फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। राजकुमार की सफल फिल्म बरेली की बर्फी के बाद जंगली पिक्चर्स के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म होगी।

बधाई हो' के सीक्वल 'बधाई दो' की हुई घोषणा, राजकुमार राव-भूमि आएंगे नजर

फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की जोड़ी बिल्कुल नए अवतार में नजर आएगी। राजकुमार इस फिल्म में एक दिल्ली पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे है, जो एक महिला थाने में एकमात्र पुरुष पुलिसकर्मी है, जबकि भूमि एक बिल्कुल पूरी तरह से अलग किरदार निभा रही हैं जिसे ना तो भूमि ने पहले कभी निभाया है और ना ही बॉलीवुड में किसी ने ऐसा चरित्र निभाया है जो कि एक स्कूल पीटी शिक्षक का किरदार है।

स्टार कास्ट और फिल्म के टाइटल का ऐलान मेकर्स ने इस साल के मार्च महीने में कर दिया था। जिसकी शूटिंग जून से शुरू होनी थी। लेकिन कोरोनावायरस के चलते इसकी शूटिंग भी आगे बढ़ा दी गई थी। लेकिन अब जंगली पिक्चर ने फिल्म के शूटिंग की तैयारीयां पूरी कर ली है।

Rajkummar Rao and Bhumi Pednekar pair will appear in the sequel of 'Badhaai  Ho'/'बधाई हो' के सीक्वल में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की जोड़ी आएगी नज़र,  नही दिखेगे आयुष्मान ...

खबरों के मुताबिक इस फिल्म की अगले साल जनवरी महीने से शुरू होने वाली है। इस फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे बेहतरीन एड मेकर और हंटर फिल्म डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी। उन्होंने बताया कि मैं इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म होगी। हमारा प्री प्रोडक्शन जोर शोर से चल रहा है। जबकि फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू करेंगे।
राजकुमार राव ने फिल्म को लेकर कहा, ‘मुझे खुशी है कि चीजें तेजी से बढ़ रही हैं और फिर से जिन्दगी शुरू हो गई है। बधाई दो मेरे लिए एक विशेष फिल्म है। जहां तक किरदार के तैयारियों का सवाल है मेरे पास किरदार को तैयार करने की अपनी प्रक्रिया है और इस बार भी बधाई दो में इस किरदार की सेटिंग इसे अद्वितीय बनाता है। दर्शकों के लिए सरप्राइज है, जो समय के साथ सामने आएगा। मैं बधाई हो की सालगिरह के विशेष अवसर पर दर्शकों के साथ फिर से जुड़ते हुए खुश हूं, वह फिल्म बेहद मजेदार थी और मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

भूमि पेडनेकर का कहना है, ‘मैंने अपनी पिछली फिल्मों में कई अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन बधाई दो में मेरा किरदार वास्तव में स्पेशल है। मुझे कहानी के पहले नरेशन के बाद से ही स्क्रिप्ट बहुत पसंद आ गयी थी क्योंकि विषय बहुत प्रासंगिक है और इसे सबसे मनोरंजक तरीके से आकार दिया गया है। चूंकि यह पहली बार है जब मैं राजकुमार के साथ काम कर रही हूँ, मैं सुपर उत्साहित हूं क्योंकि हम जल्द ही अपनी शूटिंग शुरू करेंगे। ‘बधाई हो’ मेरी पसंदीदा फ़िल्मों में से एक रही है और इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने में अत्यंत खुशी हो रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिकेट के रोमांच की पराकाष्ठा को छूने वाले आईपीएल के 3 ‘सुपर ओवर ‘ मैच:-
Next: शिव धनुष तोड़ हुआ सीता का राम संग विवाह:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 22 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 23 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.