Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शिव धनुष तोड़ हुआ सीता का राम संग विवाह:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शिव धनुष तोड़ हुआ सीता का राम संग विवाह:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
vidisha-1453312321_835x547

ऐशबाग श्रीराम लीला समिति के रामोत्सव के दूसरे दिन रविवार को विश्वामित्र का जनकपुरी आगमन, धनुषयज्ञ, सीता स्वयंवर और राम-सीता विवाह लीला ने दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने इन सभी प्रसंगों को ऑनलाइन देखा।

Ramlila: Today Will Be The Wedding Of Sita - टूटा शिव धनुष, आज होगा राम सीता  का विवाह | Patrika News

रामलीला के दूसरे दिन शुरुआत से पहले कलाकारों ने गणेश पंचाक्षर स्रोत पर नृत्य प्रस्तुत कर विघ्न विनाशक के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इसके बाद शिव स्तुति पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को शांत व रौद्र रूप के दर्शन कराए। वहीं दुर्गा स्तुति और हनुमान चालीसा की नृत्यवत मनोरम प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।

दूसरे दिन लाइव ऑनलाइन रामलीला की शुरुआत विश्वामित्र के जनकपुरी आगमन से हुई। इसके बाद धनुषयज्ञ, सीता स्वयंवर और राम-सीता विवाह लीला हुई। जैसे ही श्रीराम ने स्वयंवर में शिव धनुष तोड़ा आकाश से सभी देवताओं ने श्रीराम और मां सीता पर पुष्प वर्षा की|

रामोत्सव की दूसरी संध्या का अगला आकर्षण अमृतयान कवि गोष्ठी रही। जिसमें डॉ। अशोक अज्ञानी, मनीष मगन, शुभेंद्र सिंह, सौम्या तिवारी, अनिल वर्मा ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को भक्ति रस का परिचय कराया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल, सचिव पं। आदित्य द्विवेदी, प्रमोद अग्रवाल, सर्वेश अस्थाना, रामोत्सव नृत्य नाटिका के संयोजक मयंक रंजन आदि मौजूद रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बधाई हो 2 में नजर आएंगे भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग:-
Next: नवरात्रो के दिन घरों में गूंजने लगे माँ शेरावाली के गीत:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.