Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देवी माँ को खुश करने के लिए एक महिला ने चढ़ाई अपने ही बेटे की बलि माँ इतनी निर्दयी कैसे हो गयी आइये जानते है :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

देवी माँ को खुश करने के लिए एक महिला ने चढ़ाई अपने ही बेटे की बलि माँ इतनी निर्दयी कैसे हो गयी आइये जानते है :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अंधविश्वास के चलते देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने गुरुवार को अपने 24 वर्षीय बेटे की सोते समय कुल्हाडी से गले काटकर बलि चढ़ा दी। यह घटना पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गांव में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

NewsNumber - A New Era of Social Journalism | देवी को खुश करने के लिए  व्यक्ति ने चढ़ाई अपनी ही मां की बलि

पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया कि आज तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोहनी गांव में सुनिया बाई लोधी (लगभग 50 साल उम्र) ने अपने बेटे द्वारका लोधी (24) के गले पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी है।

उन्होंने कहा कि सुनिया बाई को लगभग पिछले दो साल से कुछ दैवीय प्रभाव होने का अहसास होता था और ऐसी घटना आज रात में भी हुई थी। इसी भाव के आने की दशा में कुल्हाडी से उसने अपने बेटे द्वारका लोधी के गले पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी।

आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उसने देवी मां को बलि चढाई है तो इस पर उन्होंने कहा, ‘शुरुआती तौर पर पता चला है कि उसको ये भाव आते रहते थे और उस भाव के आने के स्थिति में वह यह बात करती थी कि इसे मारना है, उसे मारना है। यह बात गांव वालों ने आज बताई है। बातचीत करके इसका आगे पूरा खुलासा किया जाएगा।’
इसी बीच, कोहनी गांव के राम भगत ने मीडिया को बताया कि सुनिया बाई ने अपने बच्चे को मार दिया। उसको देवी मां के भाव आते थे और कहती थी कि मैं बलि ले लूंगी। उसने रात में सोये में अपने बच्चे की हत्या कर दी।

घटना के समय उनके घर में सुनिया बाई, उसका पति एवं बेटा थे। उसका पति एवं बेटा सोये हुए थे। रात में सुनिया बाई ने कुल्हाडी ली और उसने अपने बेटे को काट दिया। उसने अपने बच्चे को काटकर अपने पति को भी बताया था कि देखो मैंने अपना काम कर दिया है। बलि ले ली है। बच्चे को मार दिया है और जाकर देखो।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वर्क फ्रॉम होम में आई तेजी, भारत में साइबर सुरक्षा अब शीर्ष कॉर्पोरेट प्राथमिकता:-
Next: नवरात्री कन्या पूजन अष्टमी-नवमी शुभ होता है कन्या पूजन, जानें मुहूर्त और समय:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 7 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.