Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नवरात्री कन्या पूजन अष्टमी-नवमी शुभ होता है कन्या पूजन, जानें मुहूर्त और समय:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवरात्री कन्या पूजन अष्टमी-नवमी शुभ होता है कन्या पूजन, जानें मुहूर्त और समय:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
kanya-puja_20180316935

शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान कन्या पूजन एक बेहद खास अनुष्ठान है। इसे कजंक पूजन या कुमारी पूजा के नाम से भी पुकारा जाता है। मान्‍यता है कि नौ कन्याओं की नौ देवियों के प्रतिबिंब के रूप में पूजा करने के बाद ही नवरात्रि पूर्ण होती है। इसमें कन्‍याओं को हलुआ-पूरी, खीर-पूरी जैसे अलग-अलग व्‍यंजन खिलाए जाते हैं। अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन ज्यादा शुभ माना जाता है। द्रिक पंचांग अष्टमी तिथि पर कुमारी पूजा उल्लेखित करता है। इसके मुताबिक इस बार नवरात्रि में अष्टमी अक्टूबर 23, 2020 को सुबह 06:57 बजे से अक्टूबर 24, 2020 को सुबह 06:58 बजे तक रहेगी।

Navratri 2019: कन्या पूजन करने की ये है सही विधि, जानें क्या है अष्टमी और  नवमी का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि में यूं तो कन्‍या पूजन के किसी भी दिन कर सकते हैं लेकिन नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन खास माना जाता है। यह माता के विदाई का समय होता है। इस दौरान नौ देवियों के रूप में कन्या पूजन करने पर मां दुर्गा प्रसन्न हो जाती है और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती है। कन्या पूजा के लिए स्वस्थ तथा सभी प्रकार के रोगों व शारीरिक दोषों से मुक्त कन्या उपयुक्त होती है।

कन्या पूजन के लिए दो साल से 10 साल तक की कन्याओं को आमंत्रित करना चाहिए। शास्‍त्रों में कन्‍याओं के उम्र के हिसाब से अलग-अलग रूप हैं। ये कन्यायें दुर्गा के विभिन्न रूपों जैसे दो वर् की कुमारिका, तीन वर्ष की त्रिमूर्ति, चार वर्ष की कल्याणी, पांच वर्ष की रोहिणी, छह वर्ष की काली, सात वर्ष की चंडिका, आठ वर्ष की शाम्भवी, नौ वर्ष की दुर्गा और और दस साल की कन्या सुभद्रा का प्रतिनिधित्व करती हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देवी माँ को खुश करने के लिए एक महिला ने चढ़ाई अपने ही बेटे की बलि माँ इतनी निर्दयी कैसे हो गयी आइये जानते है :-
Next: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 7 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.