Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तीन राज्यों में हसन की तलाश कर रही है पुलिस :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

तीन राज्यों में हसन की तलाश कर रही है पुलिस :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
shamli

शराब व्यवसायी के मैनेजर की लूट के दौरान हत्या करने वाला बदमाश हसन पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान होने के बाद भी तीन दिन में वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें तीन राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं।

Police Raid In Sp Mla Nahid Hasan House In Shamli - इस मुस्लिम विधायक को  तलाश करते हुए घर तक पहुंची पुलिस फोर्स तो मची अफरा-तफरी, देखें वीडियाे |  Patrika News

एत्माद्दौला के नवलगंज में सोमवार सुबह शराब व्यवसायी विनोद यादव के मैनेजर सोनू की गोली मारकर हत्या करने के बाद शातिर छह लाख रुपये लूट ले गए थे। सोनू हाथरस के गांव बुढ़ायच का रहने वाला था। वारदात के बाद पुलिस को शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे से गोली मारने वाले बदमाश के फुटेज मिल गए। इसमें आरोपित का चेहरा भी साफ दिख गया। कुछ देर में ही बदमाश की पहचान सीता नगर निवासी हसन के रूप में हो गई। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी है। सभी रिश्तेदारों पर शिकंजा कस लिया। आगरा के अलावा पुलिस उसकी तलाश मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में कर रही है। वारदात में उसके साथ अन्य दो बदमाश कौन शामिल थे? इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी को पांच टीमें लगाई गईं हैं। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और थानों की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। उसके बारे में कुछ पुख्ता सुराग मिले हैं। उम्मीद है कि वह जल्द गिरफ्तार हो जाएगा।

हसन के बारे में पुलिस ने एक-एक जानकारी कर ली है। उसके सभी रिश्तेदारों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस को जानकारी हुई है कि हसन अक्सर मुंबई जाता रहता है। कई बार उसने फेसबुक पर फोटो भी डाले थे। पुलिस अब उसके परिचितों के यहां भी दस्तक दे रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शहीदों की शहादत पर किया शत शत नमन :-
Next: बीए अंतिम वर्ष के नतीजे की वजह से अटके पीजी दाखिले:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.