Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना महामारी को देखते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 22वें दिन रहे स्थिर:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोरोना महामारी को देखते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 22वें दिन रहे स्थिर:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
petrol-deasel

वैश्विक महामारी कोविड-19 से अमेरिका समेत कई अन्य संपन्न देशों में जारी प्रकोप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में नरमी से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में शनिवार को लगातार 22वें दिन भी कोई घटबढ़ नहीं हुई। विश्वभर में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और इस कारण से कच्चे तेल की मांग काफी घट गई है और कच्चे तेल का दाम एक बार फिर से 40 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया।

वाहनचालकों को झटका: इतना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, लगातार छठे दिन बढ़े दाम

डीजल के दामों में अंतिम बार कटौती 2 अक्टूबर को हुई थी जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 32 दिन से स्थिर है। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमत में लगातार नरमी देखने को मिली। अमेरिका और यूरोप में कोरोनावायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिंता है।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए जबकि डीजल 70.46 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत बायोटेक का दावा, जून 2021 तक भारत में आ जाएगा कोरोना का टीका:-
Next: शबरी के झूठे बेर खाते राम प्रसंग ने किया भाव विभोर:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.