Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शबरी के झूठे बेर खाते राम प्रसंग ने किया भाव विभोर:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शबरी के झूठे बेर खाते राम प्रसंग ने किया भाव विभोर:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

श्रीराम लीला समिति ऐशबाग में चल रही ऑनलाइन रामलीला के सातवें दिन शुक्रवार को राम-शबरी प्रसंग ने सभी भक्तों को समरसता का संदेश दिया। इसके अलावा राम-हनुमान मिलन, राम सुग्रीव मित्रता, बालि वध आदि लीलाओं ने भी सबका मन मोह लिया।

शबरी के विषय मे यह नहीं जानते होंगे आप, जरूर पढ़े भावुक कर देने वाली अनोखी  कथा।

शुक्रवार को रामलीला मंचन से पूर्व गणेश वंदना, विष्णु वंदना, राम वंदना और जननी स्तुति पर भावपूर्ण नृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद वैष्णवी वर्मा, परी, आरोही, विष्णु वर्मा आदि ने देवी स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया।

नृत्य प्रस्तुति के बाद रामलीला की शुरुआत राम-शबरी मिलन लीला से हुई। इस प्रसंग में जब सीता को खोजते हुए राम दंडकारण्य वन पहुंचते हैं तो वहां उनकी मुलाकात शबरी से होती है। शबरी श्रीराम को अपने जूठे बेर खाने को देती है, जिन्हें खाकर भगवान श्रीराम समरसता का संदेश देते हैं। इसके बाद राम सुग्रीव मित्रता लीला हुई। इस प्रसंग में श्रीराम की हनुमानजी से मुलाकात होती है इसके बाद बजरंगबली श्रीराम को सुग्रीव से मिलवाते हैं। इसके बाद बालि और सुग्रीव युद्ध के दौरान राम छल से बालि को अपने बाण से मार सुग्रीव को उनका राज्य और पत्‍‌नी वापस दिलाते है। बालि के मर जाने पर तारा विलाप करने लगती है। इसी के साथ रामलीला मंचन का समापन हो जाता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना महामारी को देखते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 22वें दिन रहे स्थिर:-
Next: लॉकडाउन पीरियड का नहीं देना होगा वेस्ट यूजर चार्ज:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.