Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन पीरियड का नहीं देना होगा वेस्ट यूजर चार्ज:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लॉकडाउन पीरियड का नहीं देना होगा वेस्ट यूजर चार्ज:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
16_02_2020-ranci-nagar-nigam_20035576

रांची नगर निगम के जिम्मे शहर की सफाई से लेकर सेनेटाइजेशन का काम है। इसके अलावा सिटी का डेवलपमेंट वर्क भी नगर निगम ही देखता है। ऐसे में निगम सिटी के लोगों से कचरा कलेक्शन के लिए हर महीने वेस्ट यूजर चार्ज वसूलता है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन पीरियड का वेस्ट यूजर चार्ज सिटी की दुकानों और प्रतिष्ठानों को नहीं देना होगा। इसपर नगर निगम परिषद की बैठक में सहमति बन गई है, जिससे कारोबार करने वाले तबके को बड़ी राहत मिली है। बताते चलें कि वेस्ट यूजर चार्ज माफ करने के अलावा लॉकडाउन का होल्डिंग टैक्स माफ करने की भी गुहार संचालकों ने लगाई थी।

High court Says Ranchi Municipal Corporation Officer Taking Money for  Approving House Map
घर से लेकर मॉल और बड़े प्रतिष्ठानों के लिए वेस्ट यूजर चार्ज अलग-अलग निर्धारित है। जहां 50 रुपए से लेकर 5000 तक वेस्ट यूजर चार्ज नगर निगम वसूलता है। ऐसे में कामर्शियल दुकानों का 500 से लेकर 1000 तक चार्ज है। जबकि रेस्टोरेंट और मॉल का चार्ज अधिक है। वहीं हॉस्पिटल्स, होटल और शॉपिंग कांप्लेक्स में 10,000-15,000 रुपए महीने का चार्ज है। जिन्हें कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन पीरियड में जितने दिन दुकानें-प्रतिष्ठान बंद रहे उसका वेस्ट यूजर चार्ज नहीं देना है। दुकानें बंद रहने की स्थिति में नगर निगम की ओर से उन्हें छूट दी गई है।

ढाबा के लिए 350 होटल, गेस्ट हाउस 10 रूम – 1000 11 से 20 रूम – 1500 21-30 रूम – 2000 30 से 50 रूम – 5000 50 से ऊपर रूम – 10000 फाइव स्टार एवं उससे ऊपर 15000 धर्मशाला – 800 रेस्टोरेंट के लिए – 1500 बेकरी फूड कोर्ट, बेकरी आउटलेट – 1000 स्वीट्स शॉप – 1000 फास्ट फूड – 500 शॉपिंग कांप्लेक्स (एसी) – 10000 शॉपिंग कांप्लेक्स (नॉन एसी) – 5000 गैराज, वर्कशॉप, इंडस्ट्री डॉमेस्टिक व स्माल – 500 मीडियम – 2000 बड़े – 5000
सिनेमा हॉल – 5000|

दुकान होलसेल दुकान – 1500 मुख्य बाजार का दुकान – 1000 मोहल्ले की दुकान – 250 अन्य दुकान -150 गोदाम कोल्ड स्टोरेज – 1500 सब्जी व फल दुकान – 200 ऑफिस दो रूम तक -100 3 से 5 -250 6 से 10 – 1000 11 से 20 – 1500 20 से ऊपर – 2500 हॉस्पिटल, डिस्पेंसरी, लैबोरेट्री बिना बेड – 400 20 बेड – 5000 20 से 50 – 10000 50 से ऊपर – 20000 स्कूल, कोचिंग, इंस्टीट्यूट सरकारी – 200 गैर सरकारी – 1000 रेजिडेंशियल 50 रूम – 2000 रेजिडेंशियल 50 रूम से अधिक – 5000
मैरेज हॉल, बैंक्वेट हॉल 3000 स्क्वायर मीटर – 2500 3000 स्क्वायर मीटर से अधिक – 5000 |

लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जिसे नगर निगम परिषद ने मंजूरी दे दी है। अब कोरोना काल में बंद रहीं दुकानें, आफिस और प्रतिष्ठानों का यूजर चार्ज नहीं लगेगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शबरी के झूठे बेर खाते राम प्रसंग ने किया भाव विभोर:-
Next: लोन पर ब्याज छूट को लेकर वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला जानिये जानकारी :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.