Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रोमांटिक और कॉमेडी के बाद अब थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

रोमांटिक और कॉमेडी के बाद अब थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
3-1575436588

फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की सफलता के बाद से ही कार्तिक आर्यन काफी चर्चा में रहते हैं। उन्हें लगातार एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि कार्तिक आर्यन अभी तक केवल कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों में ही नजर आए हैं।

कार्तिक आर्यन इंटरव्यू | Kartik Aaryan Interview: Akshay Kumar Is An  Inspiration For Me - Hindi Filmibeat

अब खबर है कि कार्तिक ने डायरेक्ट राम माधवानी के साथ एक थ्रिलर फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। ये दोनों एक कोरियन थ्रिलर फिल्म से प्रेरित प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं।
यह एक ऐसा विषय है जो कार्तिक को बेहद पसंद आया और उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी। राम माधवानी पिछले काफी समय से कार्तिक को कई फिल्मों की स्क्रिप्ट सुना रहे थे। लेकिन अभिनेता उनके साथ किसी थ्रिलर फिल्म में काम करना चाहते हैं। यही कारण है कि कार्तिक ने इस फिल्म के लिए तुरंत हां कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह क्लासिकल कोरियन फिल्म से प्रेरित होगी, जिसमें जबरदस्त थ्रिलर दिखाई देने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा जल्द ही इसका काम भी खत्म करने का विचार है। हालांकि, फिलहाल मेकर्स की ओर से इस फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही अनीस बज्मी की आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे ‘दोस्ताना 2’ में दिखेंगे। करण जौहर के बैनर तले बन रही इस फिल्म में कार्तिक के साथ जाह्नवी कपूर को मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कपिल देव के फैंस के लिए खुशखबरी दिल का दौरा पड़ने के बाद फाइटर कपिल देव ने कहा- मैं संकट से उबरने की प्रक्रिया में हूं:-
Next: उपचुनाव नहीं जीते तो मुझे झोला टांगना पड़ेगा: यह बोले शिवराज सिंह चौहान:-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 9 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 9 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.