Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कपिल देव के फैंस के लिए खुशखबरी दिल का दौरा पड़ने के बाद फाइटर कपिल देव ने कहा- मैं संकट से उबरने की प्रक्रिया में हूं:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कपिल देव के फैंस के लिए खुशखबरी दिल का दौरा पड़ने के बाद फाइटर कपिल देव ने कहा- मैं संकट से उबरने की प्रक्रिया में हूं:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर…भारत के पहले विश्व कप विजेता (1983) क्रिकेट कप्तान कपिल देव की दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को एंजियोप्लास्टी की गई और अगले 2 दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। इस महान क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर बयान में लिखा, ‘मैं संकट से उबरने की प्रक्रिया में हूं।’

Kapil Dev health Live Update: Legendary Kapil Dev Hospitalised After  Suffering Heart Attack, admitted in hospital - Kapil Dev health Live  Update: कपिल के जल्द ठीक होने की कामना, टीम इंडिया के

दिल्ली के सुंदर नगर में रहने वाले कपिल देव (61 वर्ष) को गुरुवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां ओखला के फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट के आपात विभाग में ले जाया गया था। अस्पताल ने अपने शुरुआती बयान में सिर्फ सीने में दर्द का ही जिक्र किया था, लेकिन फिर ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, ‘कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था। उनकी जांच की गई और रात में ही आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई।’

कपिल देव इस समय डॉक्टर अतुल माथुर और उनकी टीम की देखरेख में आईसीयू में हैं। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें 2 दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। एंजियोप्लास्टी ‘ब्लॉक’ हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है ताकि हृदय में सामान्य रक्त संचार हो सके।

बाद में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता करने वालों और उनके परिवार के प्रति समर्थन जताने वालों के प्रति एक संक्षिप्त बयान में आभार व्यक्त किया गया। कपिल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘आप सभी का शुक्रिया। मैं आपकी शुभकामनाओं से अभिभूत हूं और उबरने की प्रक्रिया में हूं।’
सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने 1983 विश्व कप विजेता महान ऑलराउंडर के तेजी से उबरने की कामना की, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। दिग्गज बल्लेबाज तेंदुलकर ने कहा, ‘अपना ध्यान रखें। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं।’

कोहली ने ट्वीट किया, ‘आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहा हूं। जल्दी ठीक हो जाइए पाजी।’ भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, ‘‘कपिल देव सर आपके जल्दी से ठीक होने की कामना करता हूं। हमेशा मजबूत रहिए।’ बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस महान आल राउंडर के पूर्व साथी मदनलाल ने ट्वीट किया, ‘जिन्होंने भी जानने के लिए फोन किया, आपकी प्रार्थनाएं परिवार को पहुंचा दी गई हैं जिन्हें आभार के साथ लिया गया है। कैप्स (कपिल), स्वस्थ और मजबूत रहिए।’

उन्होंने कहा, ‘कपिल को बेचैनी की शिकायत के बाद समय पर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार प्रक्रिया सफल रही और वह जल्द ही घर पहुंच जाएंगे।’ भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा, ‘आप ‘फाइटर’ हो और हम जानते हैं कि आप भी इस लड़ाई को जीत लोगे।’
वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाए हैं।

वह 1999 और 2000 के बीच भारत के राष्ट्रीय कोच भी रह चुके हैं। कपिल को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
उनके पूर्व साथी कीर्ति आजाद ने ट्वीट किया, ‘बड़े दिल वाले हमारे कप्तान और कभी भी हार नहीं मानने वाले कपिल देव उबर गए हैं। भारतीय क्रिकेट के इस महानतम खिलाड़ी के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कपिल मेरे परम मित्र और बेहतरीन इंसान हैं। जल्द ही एक साथ खाना खाएंगे।’

एक अन्य विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा, ‘प्रिय पाजी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं। प्लीज, जल्दी ठीक हो जाइए…क्रिकेट के बाद मुझे अब गोल्फ के कुछ गुर सीखने की जरूरत है।’ ‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से मशहूर कपिल भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं।

Post navigation

Previous: चिराग पासवान ने कह दी बड़ी बात, अंतिम सांस तक PM मोदी के विचारों के साथ खड़ा रहूंगा:-
Next: रोमांटिक और कॉमेडी के बाद अब थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.