Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ड्रग्स एंगल : टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान के साथ NCB ने वर्सोवा में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

ड्रग्स एंगल : टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान के साथ NCB ने वर्सोवा में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2-139

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। जांच एजेंसी की तरफ से एक और ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया गया है। मुंबई जोनल यूनिट की एक टीम ने माछीमार, वर्सोवा में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान हैं।

एजेंसी ने रविवार को बयान में कहा, ‘मुंबई जोनल यूनिट की एक टीम ने माछीमार, वर्सोवा में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और कल उनके कब्जे से 99 ग्राम गांजा जब्त करने में सफल रही। दो व्यक्तियों- एक फैसल और टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार किया गया और फिर उन्हें अदालत में पेश किया गया।’

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में सामने आए ड्रग्स मामले में 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एनसीबी ने इस मामले में बॉलीवुड जगत की कई शीर्ष अभिनेत्रियों से पूछताछ की है। एनसीबी की टीम ने सिविल ड्रेस में मुंबई के वर्सोवा के दो इलाकों में छापेमारी की।

इस दौरान टीम ने टीवी अभिनेत्री को रंगेहाथ ड्रग्स खरीदते हुए पकड़ा। फिलहाल जांच एजेंसी इस मामले में कार्रवाई कर रही है। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ कर चुकी है।

एनसीबी की टीम ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल, रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल चुकी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM मोदी ने देशवासियों को दशहरा की बधाई दी
Next: ‘मेरा टूटा हुआ सपना तुम्हारे चेहरे के सामने मुस्कुरा रहा है संजय राउत : अभिनेत्री कंगना रणौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.