Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार कलेक्टर और मंत्री की हत्या के लिए सलाखों के पीछे रहे मुन्ना शुक्ला फिर उतरे चुनावी मैदान में:-
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

बिहार कलेक्टर और मंत्री की हत्या के लिए सलाखों के पीछे रहे मुन्ना शुक्ला फिर उतरे चुनावी मैदान में:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
munnashukla-1602581209

आज बात उस बाहुबली नेता की जो कलेक्टर और मंत्री की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे रहने के बाद एक बार फिर चुनावी मैदान में आ डटा है। जी हां बात हो रही है कि वैशाली जिले के लालगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला उर्फ विजय शुक्ला की।

लालगंज सीट: बाहुबली मुन्ना शुक्ला जदयू से बगावत कर चुनावी मैदान में, कहा-  नीतीश ने दिया धोखा | Bahubali Munna Shukla in election fray as independent  candidate - Hindi Oneindia

माफिया से माननीय बनने तक का सफर पहली बार 2002 के विधानसभा चुनाव में पूरा करने वाले मुन्ना शुक्ला तीन बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने जा चुके है। इस बार भी मुन्ना शुक्ला लालगंज से जेडीयू के टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन गठबंधन के फॉर्मूले में नीतीश बाबू ने लालगंज सीट भाजपा के खाते में डाल दी और मुन्ना शुक्ला का टिकट कट गया जिसके बाद वह निर्दलीय चुनावी मैदान में आ डटा है।

मुन्ना शुक्ला की गिनती बिहार के उन बाहुबली नेताओं में होती हैं जिसको न तो कानून का खौफ था और न जेल की सलाखों का। मुन्ना शुक्ला की जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। चार भाइयों में तीसरे नंबर के भाई मुन्ना शुक्ला के अपराध जगत में एंट्री पूरी फिल्मी है। अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए मुन्ना शुक्ला पहला
अपराध करता है और देखते ही देखते जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह बन जाता है।
ठेकेदारी विवाद में अपने बड़े भाई छुट्टन शुक्ला की हत्या के विरोध में मुन्ना शुक्ला,अपराधी से राजनेता बने बाहुबली आनंद मोहन सिंह के साथ उस भीड़ की अगुवाई कर रहे था जिसने दिनदहाड़े गोपालगंज के कलेक्टर जी कृष्णैया को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। कलेक्टर की हत्या में आनंद मोहन सिंह और उनकी पत्नी लवली आनंद के साथ मुन्ना शुक्ला पर पहला हत्या का केस 1994 में दर्ज हुआ था।

मुन्ना शुक्ला उस समय देश भर में सुर्खियों में आ गए जब उसने भाई की हत्या के आरोपी मंत्री बृजबिहारी प्रसाद की जून 1998 में एम्स अस्पताल में घुसकर एके-47 से छलनी कर दिया था। मुन्ना शुक्ला मंत्री बृजबिहारी प्रसाद को अपने दो भाईयों की हत्या का आरोपी मानता था।
अपने अपराध के गुनाहों की सजा से बचने के लिए मुन्ना शुक्ला राजनीति में आया और तीन बार विधायक चुना गया। मुन्ना शुक्ला की हनक सत्ता से लेकर पुलिसिया महकमे में कितनी थी इसकी गवाही जेल के अंदर उसका बार बलाओं के साथ डांस और हाथ में बंदूल लेकर अय्याशी करती हुई तस्वीरें देती है। वसूली, रंगदारी और हत्या के कई मामलों में आरोपी मुन्ना शुक्ला को उत्तर बिहार का डॉन कहा जाता था। मुन्ना शुक्ला भले जेल में था लेकिन उसका रंगदारी का कारोबार चलता रहा और उसने करोड़ों रूपए की रंगदारी वसूली।

1994 में गोपालगंज कलेक्टर की हत्या के मामले मुन्ना शुक्ला को 2007 में निचली अदालत ने मुन्ना शुक्ला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई लेकिन 2008 में हाईकोर्ट से वह बरी हो गया जबकि इस मामले में आनंदमोहन सिंह अब भी उम्रकैद की सजा काट रहा है।

तीन बार का विधायक मुन्ना शुक्ला उर्फ विजय कुमार शुक्ला इस बार बिहार के वैशाली के लालगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं चुनावी एफिडेविट के मुताबिक मुन्ना शुक्ला पर तेरह अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा रंगदारी के नाम पर भी उसने करोड़ों रुपए वसूले थे।

अपराधी से माननीय बने मुन्ना शुक्ला ने लोकसभा जनाने की भी कोशिश की लेकिन दिग्गज आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा। अपराधी से राजनेता बने मुन्ना शुक्ला ने जेल में रहते हुए पीएचडी भी कर डाली।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहरुख़ खान की कुछ फिल्मे अभी तक नहीं हुई रिलीज़ :-
Next: पहली बार डिजिटल माध्यम से आयोजित हुआ आईआईटी मद्रास का दीक्षांत समारोह, 2,300 से अधिक डिग्रियां दी गईं:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.