Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाहरुख़ खान की कुछ फिल्मे अभी तक नहीं हुई रिलीज़ :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शाहरुख़ खान की कुछ फिल्मे अभी तक नहीं हुई रिलीज़ :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
shahrukh-khan_1579358396

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने दुनियाभर के दर्शकों को दीवाना बनाया है। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शाहरुख 100 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें फैंस बार-बार देखना पसंद करते हैं। लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिन्हें आज तक रिलीज नहीं किया गया।

Shahrukh Khan Next Movie | Shah Rukh Khan 2020 Upcoming Movie Jahazi  JahaJee, Shah Rukh Khan Film Latest News Updates | गिरमिटिया मजदूरों के  पलायन का दर्द दिखाएंगे शाहरुख, अगली फिल्म हो

अहमक 1995 में मणि कोल ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। इसमें शाहरुख खान, अयूब खान और मीता वशिष्ठ ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म का सारा काम पूरा हो चुका था, इसे सिर्फ पर्दे पर रिलीज किया जाना था, जो कभी मुमकिन हो ही नहीं पाया। हालांकि, इस फिल्म को साल 2015 में मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया।

शिखर सुभाष घई 1995 में शाहरुख और माधुरी दीक्षित के साथ इस फिल्म को बना रहे थे। खबरों के मुताबिक तब शाहरुख ने घई को स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने के लिए, लेकिन घई को उनका सुझाव पसंद नहीं आया। ऐसे में फिल्म को उस समय बंद कर दिया। इसके बाद घई ने 1999 में दोबारा इसी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया। इस बार उन्होंने इसमें ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना को कास्ट किया और दर्शकों के सामने ‘ताल’ पेश की।

डायरेक्टर कल्पतरु ने इस फिल्म को 1996 में बनाना शुरु किया था। फिल्म में शाहरुख के साथ आयशा जुल्का और मधु जैसी अभिनेत्रियों को भी मुख्य किरदारों में देखा जाने वाला था। जबकि राजेश रोशन इसमें संगीत दे रहे थे। फिल्म की आधी शूटिंग भी हो चुकी थी। लेकिन इसके बाद बीच में ही फिल्म का काम रोक दिया गया। आज तक इस फिल्म को रिलीज नहीं मिल पाई और न ही इसकी कोई वजह सामने आ पाई है।

Shahrukh Khan B'day Spl: ये बाजीगर अपने दम पर बना बादशाह

रश्क 2001 में शाहरुख ने इस फिल्म को शूट किया था। फिल्म में उनके साथ जूही चावला और ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाली थीं। इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी की जा चुकी थी। लेकिन बाद में इसकी रिलीज को रोक दिया गया। आज भी उस वजह का खुलासा नहीं हो पाया है जिसके कारण यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।

एक्सट्रीम सिटी यह शाहरुख की हॉलीवुड फिल्म थी। 2011 में इसका निर्देशन मशहूर फिल्मकार मार्टिन स्कोर्सेसे कर रहे थे। फिल्म में शाहरुख और ‘टाइटेनिक’ फेम हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकेप्रियो अहम किरदारों में थे। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में शाहरुख एक डॉन और लियोनार्डो न्यूयॉर्क के पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। कुछ कारणों से यह फिल्म न तो पूरी बन पाई और न इसे आज तक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शादी के बंधन में बंधी नेहा कक्कड़ :-
Next: बिहार कलेक्टर और मंत्री की हत्या के लिए सलाखों के पीछे रहे मुन्ना शुक्ला फिर उतरे चुनावी मैदान में:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.