Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • फेस्टिवल सीजन में ऑटोमोबाइल की धूम :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

फेस्टिवल सीजन में ऑटोमोबाइल की धूम :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
_650x_2018111115005400

कोरोना महामारी और लॉकडाउन में धड़ाम होने के बाद फेस्टिव सीजन में बाजार एक बार फिर धीरे-धीरे पटरी पर लौट आया है। सात महीने बंद रहने से बाजार की स्थिति काफी प्रभावित हुई थी। लेकिन बीते दो महीने से इसमें काफी सुधार आया है। वहीं इस बार फेस्टिव सीजन में ऑटोमोबाइल सेक्टर भी बूम है। कार हो या बाइक सभी की डिमांड काफी हो रही है। मारुती सुजुकी के विक्रेता प्रेमसंस मोटर्स के अनुसार इस बार का बिजनेस पिछले चार-पांच सालों में काफी अच्छा हुआ है। वहीं टू व्हीलर में सभी कंपनियों की बाइक की डिमांड हो रही है। दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली तक गाडि़यों की बुकिंग हो चुकी है।

17 बड़ी यात्री वाहन कंपनियों में से नौ की बिक्री अप्रैल-अक्टूबर में घटी

टू व्हीलर में शानदार ऑफर

ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए सभी कंपनियों की ओर शानदार डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं। हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस समेत अन्य सभी टू-वीलर कंपनियां बाइक्स और स्कूटर्स पर कई तरह के ऑफर दे रही हैं। इनमें एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट, कम डाउन पेमेंट और फ्री प्रॉसेसिंग फीस समेत अन्य ऑफर भी शामिल हैं। हीरो मोटोकॉर्प के टू-वीलर्स पर कई तरह के ऑफर मिल रहे हैं। हीरो की बाइक्स पर 1,750 रुपए प्रति माह की कम ईएमआई, 1500 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 6.99 परसेंट का कम ब्याज दर और 4,999 रुपए की कम डाउन पेमेंट का ऑफर मिल रहा है। साथ ही कुछ गिफ्ट भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। वहीं, होंडा के टू-वीलर्स पर 11 हजार रुपए तक फायदा मिल रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट, कम डाउन पेमेंट, कैशबैक जैसे ऑफर्स शामिल हैं, जो मॉडल्स के आधार पर अलग-अलग हैं। बजाज की बाइक्स पर 7,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। कैश डिस्काउंट, 5 साल की फ्री सर्विस एवं 5 साल की वॉरंटी भी दी जा रही है। यामाहा की पॉपुलर नेकेड बाइक्स एफजेडएस-एफआई और एफजेड-एफआई मॉडल पर 8,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है। वहीं सभी कंपनियों के स्कूटर, स्कूटी एवं इलेक्ट्रीक बाइक पर भी अट्रैक्टिव ऑफर दिए जा रहे हैं।

मारुती ने तोड़े पांच साल के रिकार्ड

मारुती सुजुकी कंपनी की कार की डिमांड काफी हो रही है। ब्रीजा और स्वीफ्ट मॉडल की गाडि़यों की काफी बिक्री हो रही है। रांची के बेस्ट कार डीलर प्रेमशंस मोटर्स के सीमएडी पुनीत पोद्दार ने बताया कि इस बार के फेस्टिव सीजन ने पिछले चार-पांच साल के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सिर्फ अक्टूबर महीने में 1100 फोर व्हीलर्स की बुकिंग हुई है। 670 फोर व्हीलर्स गाडि़यों की डिलीवरी भी हो चुकी है। इस महीने एक हजार गाडि़यों की बिक्री का लक्ष्य है। लोगों का रिस्पांस अच्छा मिल रहा है। कंपनी की ओर से ग्राहकों के लिए अट्रैक्टिव ऑफर भी दिए जा रहे हैं। सभी गाडि़यों में 20 हजार से लेकर 47 हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। पुनीत पोद्दार ने बताया कि शोरूम में कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का पालन हो रहा है। सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए ग्राहकों से डील हो रही है। मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो किया जा रहा है।

Here Are Best Selling Motorcycles In India Before Festival Season -  त्योहारों से पहले इन 10 मोटरसाइकिलों की हुई भारत में बंपर खरीदारी, आप किसे  खरीद रहे हैं? - Amar Ujala Hindi News Live

सुधा मोटर्स व नेक्सा में खरीदारी

पिस्का मोड़ स्थित सुधा मोटर्स और नेक्सा शोरूम में भी गाडि़यों की खूब बिक्री हो रही है। डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि फेस्टिव सीजन में गाडि़यों की डिमांड हो रही है। बीते साल की तुलना में इस बार गाडि़यों की अच्छी बिक्री हो रही है। बैलेनो की मांग सबसे ज्यादा है। लोग अपनी पंसद के अनुसार गाडि़यों के मॉडल की बुकिंग कर खरीदारी कर रहे है। शोरूम में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन भी हो रहा है।

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश राशन की लाइन में खड़े लोगों को कार ड्राइवर ने मारी टक्कर:-
Next: महबूबा मुफ्ती के बयान पर उठा तूफ़ान श्रीनगर में तिरंगा फहराने जा रहे थे भाजपा के कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.