Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महबूबा मुफ्ती के बयान पर उठा तूफ़ान श्रीनगर में तिरंगा फहराने जा रहे थे भाजपा के कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

महबूबा मुफ्ती के बयान पर उठा तूफ़ान श्रीनगर में तिरंगा फहराने जा रहे थे भाजपा के कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
lal-chauk-bjp-_202010188841

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे को लेकर दिए हुए बयान के बाद मचे हुए बवाल के दौर से कश्मीर गुजर रहा है।
आज तड़के भाजपा के कुपवाड़ा के रहने वाले कुछ कार्यकर्ताओं ने लाल चौक में तिरंगा फहराने की कोशिश की। हालांकि ये कार्यकर्ता गिनती में थे तो 2-4 पर वे कामयाब नहीं हो पाए। उन्हें ऐसा करने से रोका था कश्मीर पुलिस के जवानों ने। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थे कि क्या आज भी लाल चौक में तिरंगा फहराना या लहराना अपराध की श्रेणी में आता है।

Mehbooba Mufti | मोदी पर महबूबा मुफ्ती का पलटवार- पाकिस्तान ने भी ईद के लिए  नहीं रखे परमाणु बम - Pm Narendra Modi

भाजपा कार्यकर्ताओं को लाल चौक में तिरंगा फहराने से रोकने के वीडियो, फोटो और खबरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। यूजर्स पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल भी उठा रहे हैं और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने बकायदा 3 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है और अगर सूत्रों की मानें तो उन पर शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न फिर से यह उठ रहा था कि लाल चौक में तिरंगा फहराने व भारत माता की जय के नारे लगाने से कौन-सी शांति भंग हो रही थी|

 

इसे भूला नहीं जा सकता कि लाल चौक में तिरंगा फहराने की मुहिम वर्ष 1992 में भाजपा नेता मुरलीमनोहर जोशी ने आरंभ की थी, जो आज भी जारी है। यह अब जम्मू तक पहुंच चुकी है जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पीडीपी के जम्मू ऑफिस में तिरंगा फहराने की कोशिश की है।

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने से फिर रोका गया

उन्होंने यह कोशिश उस समय की जब पीडीपी प्रमुख महबूबा ने यह बयान दिया था कि जब तक राज्य के झंडे की वापसी नहीं होती, कश्मीर में कोई भी तिरंगे को हाथ नहीं लगाएगा। ऐसे में पहले ही पीडीपी के बयान से प्रदेश में बवाल मचा हुआ था और अब पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लाल चौक में तिरंगा फहराने की कवायद से रोक खलबली मचा दी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फेस्टिवल सीजन में ऑटोमोबाइल की धूम :-
Next: कारोबारी के मासूम बेटे को किया गया किडनैप और मांगी मोती रकम 15 लाख दो दोषी गिरफ्त में :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.