Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ग्वालियर में सो रही पत्नी पर पति ने डाला खौलता हुआ पानी, हालत गंभीर:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

ग्वालियर में सो रही पत्नी पर पति ने डाला खौलता हुआ पानी, हालत गंभीर:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images (3)

एक युवक ने सो रही पत्नी पर खौलता पानी डाल दिया। खौलता पानी गिरने से महिला झुलस गई है। आसपास के लोगों ने बचाकर उसे अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना सोमवार सुबह थाटीपुर सुरेश नगर सरकारी मल्टी की है। झुलसी महिला का पति मजदूर है। कई दिन से काम नहीं मिलने से परेशान था। उसकी बेरोजगारी को लेकर बीते 7 दिन से घर में पत्नी से झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से उनके तीन बच्चे दहशत में हैं।

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के ये फायदे नहीं जानते होंगे, 100 मर्ज़ों की  है ये दवा – Sad Shayari

थाटीपुर थानाक्षेत्र के सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी निवासी 35 वर्षीय सीमा घरों में झाडू पोंछा का काम करती है। उसका पति बांकेलाल भी मजदूरी करता था। कुछ दिनों से बांकेलाल मजदूरी नहीं मिल रही है। जिस कारण उसने काम की तलाश करना ही बंद कर दी है और घर में पड़ा रहता है। इसी बात पर सीमा और उसके पति के बीच में रोज विवाद हो रहा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बांकेलाल ने पानी गर्म किया और सो रही सीमा पर डाल दिया। गर्म पानी से झुलसी सीमा ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास सो रहे बच्चे जाग गए। उसी मल्टी में ऊपर की मंजिल पर सीमा की बहन भी रहती है। वह और अन्य पड़ोसी आए और सीमा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला के पति के खिलाफ हत्या के इरादे से गर्म पानी फेंकने पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपित भाग गया है।

सीमा के दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के समय वह पास ही सो रहे थे। पिता का ऐसा स्वरूप देखकर वह घबरा गए हैं। घटना के बाद से वह दहशत में हैं और अभी अपनी मौसी के पास है। क्योंकि बांके के सिर खून सवार था ऐसे में वह बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकता था।

एक युवक ने अपनी पत्नी पर खौलता पानी डाला है। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। आरोपित पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरे भारत में हुआ रावण दहन देखिये कुछ तस्वीरें :-
Next: नरसिंहपुर में हाइवे पर दो कंटेनरों में टक्कर के बाद कार भी टकराई, तीन घायल:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.