Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश इलेक्शन अब मान्धाता में लगेगा स्टार प्रचारकों का जमघट:-
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मध्य प्रदेश इलेक्शन अब मान्धाता में लगेगा स्टार प्रचारकों का जमघट:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (5)

मांधाता विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार रफ्तार पकड़ चुका है। स्टार प्रचारक के साथ ही पार्टिया जातिगत मतों में सेंध लगाने की लिए प्रयासरत है। भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान दो बार सभा कर चुके है। वही 27 को किल्लोद आ रहे है। इसके अलावा स्टार प्रचारक प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मान्धाता क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर चुके है।

Madhya Pradesh Bypolls: Now, Congress starts 'Main Bhi Maryada Purushottam'  campaign

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय 28 अक्टूबर को मांधाता व नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के माध्यम आमसभा को संबोधित करेंगे। वरिष्ठ नेता विजयवर्गीय 28 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा तथा सायं 4 बजे खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा में जनसंपर्क करेंगे। वहीं 29 अक्टूबर को भाजपा के आदिवासी वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते मांधाता विधानसभा क्षेत्र में नारायण पटेल के समर्थन जनसंपर्क कर सभा को संबोधित करेंगे।

इधर कांग्रेस भी मतदाताओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, कांतिलाल भूरिया, विजयलक्ष्मी साधो के बाद अब राजस्थान के युवा कांग्रेसी और गुर्जर नेता सचिन पायलट तथा गुजरात के युवा कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल को मान्धाता क्षेत्र में बुलाने की तैयारी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ओटीपी के जरिए धोखाधड़ी करने वाले 34 ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से हटे, देखिए लिस्ट और कर दें डिलीट:-
Next: सिंदूर खेला के जश्न पर कोरोना का साया:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.