Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इंदौर महिला एएसआई के प्रॉपर्टी कारोबारी भाई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, इनाम घोषित :-
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

इंदौर महिला एएसआई के प्रॉपर्टी कारोबारी भाई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, इनाम घोषित :-

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 0 comments
download (8)

मध्य प्रदेश पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रोशनी धौलपुरे के भाई शुभम धौलपुरे जो प्रॉपर्टी कार्यवाही है, के खिलाफ इंदौर के एरोड्रम थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़ित लड़की का आरोप है कि रेप के अलावा उसे ब्लैकमेल करके लाखों रुपए हड़प लिए गए और उसकी बहन एएसआई है इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है इधर पुलिस का कहना है कि शुभम की गिरफ्तारी पर ₹1000 का इनाम घोषित किया गया है।

bihar case of rape a minor in patna | नाबालिग से रेप का मामला, पीड़िता ने  कहा-मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म

एरोड्रम थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजमोहल्ला निवासी शुभम पुत्र मनोज धौलपुरे से पीड़िता का प्रॉपर्टी के लेनदेन के दौरान परिचय हुआ था। पीड़िता ने वर्ष 2018 में गीता भवन क्षेत्र में ऑफिस किराया पर लिया था। इसी दौरान लालाराम नगर में पीड़िता ने एक फ्लैट का सौदा किया। लोन में दिक्कत आने पर शुभम धौलपुरे ने फ्लैट की रजिस्ट्री खुद की मां के नाम पर करवा ली। बाद में ट्रांसफर करने से इन्कार कर दिया और लाखों रुपये ले लिए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2018 में आरोपित ममेरी बहन के घर पल्हर नगर ले गया और चाकू अड़ाकर दुष्कर्म किया। उसने अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। वह धमकाता था कि मैं अनुसूचित जाति का हूं। थाने में रिपोर्ट लिखवाकर जेल भिजवा दूंगा। आरोपित जरूरतें बताकर रुपये लेता रहता था। कई बार उसने पिता मनोज के खाते में भी रुपये जमा करवाए हैं। वह कार व अन्य प्रॉपर्टी स्वयं के नाम करवाने का दबाव बनाता था। पिछले वर्ष अक्टूबर में पता चला कि शुभम के सेक्स रैकेट से जुड़ी महिलाओं से संबंध हैं। इस कारण पीड़िता ने ऑफिस जाना बंद कर दिया।

दबाव में गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
सितंबर 2020 को आरोपित ने कॉलेज जाते वक्त रोक लिया और धमकाया। उसने एएसआइ बहन रोशनी से बात करवाई और उसने भी फंसाने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि पुलिस एएसआइ के दबाव में गिरफ्तारी नहीं कर रही है। एरोड्रम थाने के पुलिसकर्मी उसे जमानत का मौका दे रहे हैं। पीड़िता ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई है। टीआइ राहुल शर्मा के मुताबिक, आरोपित की तलाश कर रहे हैं। गिरफ्तारी पर एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित करवा दिया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जन्म से 2 वर्ष तक की अवस्था में बच्चे कैसे सोचते हैं:-
Next: गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की ओर फेंका गया जूता भाजपा ने कांग्रेस का हाथ बताया:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.