Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की ओर फेंका गया जूता भाजपा ने कांग्रेस का हाथ बताया:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की ओर फेंका गया जूता भाजपा ने कांग्रेस का हाथ बताया:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Nitin-Patel-Shoes

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सोमवार को वडोदरा जिले में एक चुनावी रैली के बाद जब मीडिया से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी ओर एक जूता फेंक दिया। हालांकि जूता पटेल से कुछ इंच की दूरी पर गिरा।

Gujarat के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कर रहे थे मीडिया से बात, किसी ने फेंक  दिया जूता,Gujarat By election shoe thrown on deputy cm nitin patel

पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, वहीं सत्ताधारी भाजपा ने इस मामले के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। हालांकि विपक्षी दल ने इस आरोप को खारिज कर दिया। वड़ोदरा जिले के कर्जन तालुका के तहत कुरली गांव में सोमवार शाम को हुई यह घटना टीवी कैमरों में कैद हो गई। वहां भाजपा ने अपने उम्मीदवार अक्षय पटेल के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया था।
कर्जन सहित 8 विधानसभा क्षेत्रों में 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। जब पटेल रैली के बाद मंच के पास मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान किसी ने पीछे से उनकी ओर जूता फेंका। जूता टीवी चैनलों के माइक पर गिरा। पटेल ने इस मामले को ज्यादा तवज्जो नहीं देने का प्रयास किया, वहीं प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रशांत वला ने इस घटना के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया।

उन्होंने कहा कि हार को देखते हुए कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है। वास्तव में यह कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता का काम था। कांग्रेस प्रवक्ता जयराजसिंह परमार ने पलटवार करते हुए कहा कि यह किसी असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ता का काम हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि रैली में मौजूद सभी लोग भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इंदौर महिला एएसआई के प्रॉपर्टी कारोबारी भाई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, इनाम घोषित :-
Next: कुमार मंगलम बिरला की बेटी के साथ अमेरिका में नस्लीय भेदभाव, रेस्त्रां से बाहर निकाला:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.