Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मतदान से पहले मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन पर बवाल, फायरिंग में एक की मौत:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मतदान से पहले मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन पर बवाल, फायरिंग में एक की मौत:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
firing-10

मतदान से एक दिन पहले मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए।

थाने के सामने हुई फायरिंग में नाबालिग की दर्दनाक मौत घर में मचा कोहराम  Painful death of minor in firing in front of police station bharatpur -  News Nation

जिला पदाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मंगलवार को बताया कि दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार की रात मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों की ओर से पुलिस और भीड़ पर हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों की ओर से किए गए पथराव में संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार और वासुदेवपुर पुलिस आउट पोस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार सहित 20 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मीणा और श्रीमती सिंह ने बताया कि घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंगेर शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंगेर मुख्यालय में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने आज सुबह फ्लैग मार्च किया।

असामाजिक तत्व की ओर से पुलिस पर मारपीट का झूठा आरोप लगाकर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया है। असामाजिक तत्वों के पास से 3 हथियार, गोलियां और खोखा वरामद किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिवाली ‘गिफ्ट’ की तैयारी कर रहा केडीए:-
Next: डॉक्टर्स के वेतन के मुद्दे को लेकर सत्येन्द्र जैन नेए मसीडी पर लगाया राजनीति करने का आरोप:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 22 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 23 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.