Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डॉक्टर्स के वेतन के मुद्दे को लेकर सत्येन्द्र जैन नेए मसीडी पर लगाया राजनीति करने का आरोप:-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

डॉक्टर्स के वेतन के मुद्दे को लेकर सत्येन्द्र जैन नेए मसीडी पर लगाया राजनीति करने का आरोप:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
34746-satyendar-jain

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने सोमवार को कहा कि डॉक्टरों के वेतन के मुद्दे पर एमसीडी की सत्ता में बैठी भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है। मैंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेशानुसार वेतन मुद्दे पर बातचीत के लिए दिल्ली एमसीडी के तीनों मेयर को दोपहर 2 बजे मिलने का समय दिया था। लेकिन पूरा दिन गुजर जाने के बाद भी कोई मिलने नहीं आया। एमसीडी अगर डॉक्टर के मुद्दे को लेकर गंभीर होती तो वो बैठकर बात करती, लेकिन इनका मकसद सिर्फ राजनीति करने का है और इस बात की कोई परवाह नहीं है कि डॉक्टर्स को उनका वेतन मिल रहा है या नहीं|

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हुआ कोरोना, जांच रिपोर्ट  पॉजिटिव रिपोर्ट | Zee Business Hindi

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली एमसीडी के अधीन अस्पतालों के डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारी अपने वेतन मिलने में हो रही देरी को लेकर धरने पर बैठे हैं, वहीं सोमवार को एमसीडी के मेयर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सामने धरने पर बैठ गए और दिल्ली सरकार से पैसे की मांग करने लगे।
जैन ने कहा कि केंद्र सरकार सारे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को उसके अधिकार क्षेत्र में रहने वाले प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैसा देती है, लेकिन वो दिल्ली के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को कोई पैसा नहीं दे रही है। दिल्ली के मेयर को चाहिए कि वो केंद्र सरकार से मांग करे कि दिल्ली एमसीडी को भी केंद्र सरकार द्वारा उनके हक के अनुदान के बकाया पैसे दिए जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली के एमसीडी पर दिल्ली सरकार का हजारों करोड़ बकाया है, जो एमसीडी को चुकता करना है। दिल्ली एमसीडी केंद्र सरकार से पैसे नहीं मांगती है जबकि केंद्र और एमसीडी दोनों में भाजपा की ही सरकार है।

दिल्ली : कस्तूरबा अस्पताल के डॉक्टर वेतन के लिए करेंगे हड़ताल - आईएएनएस  न्यूज़

जैन ने कहा कि एमसीडी ने पूरी दिल्ली में होर्डिंग्स और पोस्टर्स लगाए हुए हैं और इन सब पर मोटा पैसाखर्च करती है। एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि एमसीडी के अंदर बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है। इनके पास जितना भी पैसा हो, सारा भ्रष्टाचार में खत्म हो जाता है। एमसीडी अपने सिस्टम को सही से नहीं चला पा रही है। हाउस टैक्स का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर 2,500 करोड़ इकट्ठा करना होता है तो उसमें से सिर्फ 1,000 करोड़ इकट्ठा करते हैं और बाकी के 1500 करोड़ आपस में बांट लेते हैं। एमसीडी अपना काम सही तरीके से नहीं करती है और दिल्ली सरकार से पैसा मांगती है। दिल्ली सरकार को जो भी पैसा देना था, वो पहले ही दिया जा चुका है।

इन सारे मुद्दों का हल यही है कि एमसीडी अपना सिस्टम ठीक करके वहां से भ्रष्टाचार खत्म करे और अगर ऐसा करने में असमर्थ है तो फिर दिल्ली सरकार के हवाले कर दे। हम सिस्टम ठीक करके सारे अस्पताल अच्छे से चला भी लेंगे और डॉक्टर को उनका वेतन भी समय पर देंगे। जैन ने कहा कि अगर एमसीडी के पास पैसे नहीं हैं तो केंद्र सरकार से मदद मांगनी चाहिए। इसमें अगर एमसीडी को दिल्ली सरकार का सहयोग चाहिए तो हम उनको सहयोग देने के लिए तैयार हैं और उनके साथ मिलकर केंद्र सरकार से बात करने के लिए तैयार हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मतदान से पहले मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन पर बवाल, फायरिंग में एक की मौत:-
Next: रोहित शर्मा क्यों ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया से बाहर हुए:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.