Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मिर्जापुर 2 के खिलाफ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से की शिकायत अनुप्रिया पटेल ने :-
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मिर्जापुर 2 के खिलाफ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से की शिकायत अनुप्रिया पटेल ने :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments

मिर्जापुर 2: वेब सीरीज मिर्जापुर का दूसरा भाग जारी हो चुका है। इस वेब सीरीज को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल वेब सीरीज मिर्जापुर 2 को लेकर काफी नाराज हैं। वह इसके विरोध में खुलकर सामने आ गईं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अनुप्रिया ने ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मीरजापुर जिला विकासरत है। यह समरसता का केंद्र है। मीरजापुर वेब सीरीज के जरिए जिले को हिसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है। वेब सीरीज के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है। ऐसे में इसकी विस्तार से जांच कर इसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

मिर्जापुर 2 रिलीज से पहले ही हुआ था विरोध

मिर्जापुर 2 की रिलीज से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया था। दरअसल, वेब सीरीज में गुड्डू पंडित की भूमिका निभा रहेअली फजल ने इसी साल जनवरी में सीएए के समर्थन में ट्वीट किया था। अब लोगों ने उसी ट्वीट को आधार बनाते हुए मिर्जापुर2 का बायकॉट की मांग शुरू कर दी। आज भी #BoycottMirzapur2 थोड़ा बहुत ट्रेंड कर रहा है। हालांकि मिर्जापुर सीरीज के सभी कलाकाल इसके प्रमोशन में लगे रहे और उनका कहना था कि अली फजल के उस बयान से वेब सीरीज का कोई लेना देना नहीं है।

मिर्जापुर 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। मिर्जापुर के पहले सीजन को बहुत पसंद किया गया था और पिछले दो सालों से फैंस को इसके दूसरे सीजन का इंतजार करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के काल्पनिक शहर मिर्जापुर में सेट इस क्राइम ड्रामा में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा, और श्वेता त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मिर्जापुर का दूसरा सीजन रिलीज हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और इसके तीसरे सीजन के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। मिर्जापुर के पहले सीजन पर 12 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। मिर्जापुर के दूसरे सीजन पर जबर्दस्त खर्चा किया गया और इस पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

Post navigation

Previous: वेज फूड को बढ़ावा देने में रहा योगदान, अब जागरूक करने पर दे रहे ध्यान:-
Next: आया भूकंप सिवनी में अल सुबह कांपी धरती झटके महसूस करते ही भागे घरों से निकलकर बाहर भागे लोग:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.