Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में लॉन्च हुआ अविता एसेंशियल लैपटॉप, कीमत और रैम के मामले में लिनोवो के इस मॉडल से मुकाबला:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भारत में लॉन्च हुआ अविता एसेंशियल लैपटॉप, कीमत और रैम के मामले में लिनोवो के इस मॉडल से मुकाबला:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

अमेरिका की स्मार्ट टेक्नोलॉजी कंपनी अविटा ने अपना भारत में पॉकेट फ्रेंडली अविटा एसेंशियल लैपटॉप को लॉन्च किया है. ये लैपटॉप 14 इंच का है जिसकी डिस्प्ले फुल एचडी है. अविटा एसेंशियल की बैटरी 6 घंटे का बैकअप देती है. ये लैपटॉप तीन कलरः कॉन्क्रीट ग्रे, मैट्टे ब्लैक और मैट्टे व्हाइट में आ रहा है. अविटा का कहना है कि इस लैपटॉप का उद्देश्य लोगों को सस्ती कीमत पर स्थिरता, मजबूती और फ्लेक्सिलिबिटी की सुविधा देना है|

अविटा एसेंशियल की खासियत इसका लुक है, जिस पर कपड़े की तरह का टेक्सचर का डिजाइन दिया गया है और अभी अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. भारत में इस लैपटॉप का प्राइज 17 हजार 990 रुपए है. लेकिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के तहत अमेजन इसे 14,990 रुपए में बेच रहा है. इसके अलावा अमेजन इसे नो कोस्ट ईएमआई पर दे रहा है, जिसकी कीमत 706 रुपए प्रति महीना है. इस लैपटॉप पर दो साल की ऑनसाइट वॉरंटी भी दी जा रही है|

Avita Essential लैपटॉप FHD डिस्प्ले,128GB SSD स्टोरेज के साथ भारत में हुआ  लॉन्च - समाचार नामा
कम कीमत में ये हैं दमदार फीचर्स अविटा एसेंशियल में विंडो 10 होम रन करेगा और इसकी 14 इंच की फुल एचडी(1920*1080 पिक्सल) डिस्प्ले बेजेल डिजाइ के साथ है. इसकी एंटी ग्लेयर स्क्रीन हैं, जो आपकी आंखों का नुकसान होने से बचाएगी. इसमें 2 मेगापिक्सल का वेबकैम भी है. ये डुअल कोर लैपटॉप इंटेल सेलेरॉन एन 4000 (क्लॉक्ड 2.6 गीगाहार्ट्ज) का प्रोसेसर है और इसमें 4जीवी की एलपीडीडीआर4 रैम है. इसमें 128जीबी की एसएसडी है और इसके साथ ही इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स 600 दिया गया है. इसका नोइस-फ्री और फैनलेस डिजाइन इसे और भी बेहतरह बनाता है|

भारत में लॉन्च हुआ अमेरिकी कंपनी Avita का Liber V14 लैपटॉप | American  company avitas liber v14 laptop launched in india - Shortpedia News App

लेनेवो के थिंक विजन को टक्कर अविटा का ये लैपटॉप लेनेवो के थिंकविजन एम 14 को टक्कर दे रहा है. लेनेवो के इस लैपटॉप की डिस्प्ले फुल एचडी(1920*1080 पिक्सल) है. इसका बैटरी बैकअप तीन घंटे का है. वजन के मामले में ये अविटा के लैपटॉप को मात देता है|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड जीतने पर मां का था कुछ ऐसा रिएक्शन:-
Next: एक दिन में कोविड-19 के 40 हजार से कम मामले आए सामने:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 20 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.