Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक दिन में कोविड-19 के 40 हजार से कम मामले आए सामने:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

एक दिन में कोविड-19 के 40 हजार से कम मामले आए सामने:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

देश में तीन महीने बाद पहली बार एक दिन में कोविड-19 के नए मामले 40 हजार से कम सामने आए हैं. वहीं इस दौरान मृतक संख्या भी 500 से कम रही. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 36,470 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 79,46,429 हो गए. वहीं 488 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,19,502 हो गई|

उसके अनुसार देश में 72,01,070 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 90.62 प्रतिशत है. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है. देश में लगातार पांच दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या सात लाख से कम ही है. अभी कुल 6,25,857 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 7.88 प्रतिशत है|

Coronavirus In India Live Updates Maharashtra Delhi Uttar Pradesh Kerala  Karnataka Covid 19 Updates In Hindi 2 - Coronavirus Live Updates: भारत में  संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के करीब, 1300 से

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख से ऊपर चली गई थी. वहीं कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे|

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 अक्टूबर तक कुल 10,44,20,894 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 9,58,116 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में लॉन्च हुआ अविता एसेंशियल लैपटॉप, कीमत और रैम के मामले में लिनोवो के इस मॉडल से मुकाबला:-
Next: गुजराती फिल्म स्टार और पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया का कोरोना से निधन:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.