Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आईपीएल 2020 सीएसके और केकेआर : जबसे टूर्नामेंट से बाहर हुई सीएसके अब हर मैच जीत रही:-
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आईपीएल 2020 सीएसके और केकेआर : जबसे टूर्नामेंट से बाहर हुई सीएसके अब हर मैच जीत रही:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
csk-win-1603993663

आईपीएल 2020 में प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर लौट आई है। हालांकि इस जीत से उनकी टीम क्वाॅलीफाई नहीं हो पाएगी मगर धोनी सेना के लिए यह सम्मान की लड़ाई है। गुरुवार को माही आर्मी का सामना केकेआर से था। केकेआर के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था मगर सीएसके ने उनकी उम्मदों पर पानी फेर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले खेलते हुए 172 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और छह विकेट से जीत दर्ज की।

चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स : Highlights IPL 2020, MI vs RCB  Match 49 Match 49 Dubai International Cricket Stadium, Dubai - India TV  Hindi News

एक वक्त लग रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स हार के साथ मैदान से लौटेगी। केकेआर द्वारा दिए 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत में चेन्नई को दो ओवरों में 30 रन बनाने थे और क्रीज पर रवींद्र जडेजा मौजूद थे। जडेजा ने ताबड़तोड़ छक्के लगाकर 11 गेंदों में 31 रन की पारी खेली और केकेआर के मुुंह से जीत छीन ली। इस हार के साथ केकेआर के लिए क्वाॅलीफाई करने का रास्ता और कठिन हो गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में नीतिश राणा का अहम योगदान रहा। राणा ने धीमी शुरुआत के बाद अपने हाथ खोले और 61 गेंदों में 87 रन की पारी खेली। जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। इस इनिंग के दम पर केकेआर एक बड़ा टारगेट सेट कर पाई। राणा के अलावा केकेआर का कोई अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सका। हालांकि शुभमन गिल ने 17 गेंदों में 26 रन जरूर बनाए।

सीएसके बनाम केकेआर: नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा का आईपीएल 2020  का तीसरा अर्धशतक है - Rojgar Rath News

केकेआर की हार के बाद सबसे ज्यादा खुश होने वाली टीमें राजस्थान राॅयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद हैं। केकेआर यह मैच जीत जाती तो उसके 14 अंक हो जाते। ऐसे में राजस्थान राॅयल्स और हैदराबाद के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाता। चूंकि इन दोनों टीमों के पास अभी दो-दो मैच बाकी हैं, ऐसे में वह केकेआर से आगे निकल सकती है।

Post navigation

Previous: देश में अब 17 घंटे औसतन होती है बिजली सप्लाई, नीति आयोग ने जारी की:-
Next: देश में मनाया जा रहा मिलाद-उन-नबी का त्योहार, राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने दी शुभकानाएं:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.