Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में मनाया जा रहा मिलाद-उन-नबी का त्योहार, राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने दी शुभकानाएं:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

देश में मनाया जा रहा मिलाद-उन-नबी का त्योहार, राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने दी शुभकानाएं:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
27_10_2020-edi_30_20201027_172436

देश में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद या मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देता हूं। आइए हम उनकी शिक्षाओं का पालन करें और मिलजुल कर काम करें। पैगंबर मुहम्मद ने प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया और दुनिया को मानवता के मार्ग पर अग्रसर किया। पैगम्बर मोहम्मद बराबरी और मेल-जोल पर आधारित समाज का निर्माण करना चाहते थे। राष्ट्रपति ने सभी से समाज की भलाई और देश में शांति और सद्भाव के लिए काम करने का आग्रह किया।

Eid-e-Milad 2020 Date Time in India: Know when is Eid-e-Milad Day Date and  Time

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि आशा है कि इस दिन सभी पर दया और भाईचारा बना रहे। सभी लोग स्वस्थ और खुश रहें। ईद मुबारक!। धार्मिक कैलेंडर में तीसरे महीने रबीअल-अव्वल में मिलाद-उन-नबी का स्मरण किया जाता है। इस दिन, दुनिया भर के मुसलमान पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन मनाते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आईपीएल 2020 सीएसके और केकेआर : जबसे टूर्नामेंट से बाहर हुई सीएसके अब हर मैच जीत रही:-
Next: बिहार चुनाव हमारी सरकार ने 15 साल में 6 लाख रोजगार दिए : नीतीश कुमार का कहना :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.