Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 1 नवंबर से गुर्जर फिर करेंगे आंदोलन सरकार पर लगाया वादो के खिलाफी का आरोप :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

1 नवंबर से गुर्जर फिर करेंगे आंदोलन सरकार पर लगाया वादो के खिलाफी का आरोप :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
hqdefault

राजस्थान में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 1 नवंबर से फिर आंदोलन करने की घोषणा शुक्रवार को की। इस बीच, आंदोलन को देखते हुए कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और वहां अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा रहा है। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने हिंडौन में संवाददाताओं से बातचीत में समाज के लोगों से 1 नवंबर को पीलूपुरा (बयाना) पहुंचने को कहा।

गुर्जर फिर करेंगे रेल रोको आंदोलन, कर्नल बैंसला ने दिया 21 मई तक का समय -  YouTube

बैंसला ने कहा कि 1 तारीख से पीलूपुरा में आंदोलन का आगाज होगा, क्योंकि सरकार पिछले 2 साल से हमारी मांगें मान नहीं रही है। पिछले 3 महीने से तो हम रोज इनको कहते आ रहे हैं लेकिन इनके कान पर जूं नहीं रेंग रही तो हमारे पास और कोई विकल्प बचा ही नहीं। राज्य सरकार गुर्जर आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करवाए, बैकलॉग भरे तथा प्रक्रियाधीन भर्ती में अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) को 5 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दे।
उल्लेखनीय है कि समिति ने 17 अक्टूबर को को बयाना में महापंचायत की और उनकी आरक्षण संबंधी मागों को मानने के लिए राज्य सरकार को 1 नवंबर तक का समय दिया था। इसके बाद इस गुरुवार को मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक हुई जिसने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की 3 प्रमुख मांगों पर सकारात्मक फैसला किया। इस बीच गुर्जरों के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर करौली, अलवर, दौसा, बूंदी, सवाई माधोपुर व भरतपुर आदि जिलों में प्रशासन चौकस हो गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कानून व्यवस्था) सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि करौली, भरतपुर, जयपुर व सवाई माधोपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित की गई हैं। किसी भी हालात से निपटने के लिए रेपिड एक्शन फोर्स सहित अतिरिक्त सुरक्षाबल लगाया जा रहा है। आंदोलन को लेकर जयपुर में पुलिस प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक हुई। संबद्ध जिलों में उच्च अधिकारियों के साथ अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा जा रहा है।

Post navigation

Previous: तुर्की में आया शक्तिशाली भूकंप, 26 लोगों की मौत, 800 से अधिक घायल:-
Next: गाजियाबाद में नकली ऍन-95 मास्क के कारखाने पर मुंबई पुलिस ने मारा छापा:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.