Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तुर्की में आया शक्तिशाली भूकंप, 26 लोगों की मौत, 800 से अधिक घायल:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

तुर्की में आया शक्तिशाली भूकंप, 26 लोगों की मौत, 800 से अधिक घायल:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Turkey-L

तुर्की के इजमिर शहर में शुक्रवार को आये शक्तिशाली भूकंप के कारण अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 800 से अधिक घायल हुए हैं। तुर्की के राष्ट्रीय आपदा और आपात प्रबंधन कार्यालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

वक्तव्य के मुताबिक भूकंप प्रभावित इलाकों में 3,000 से अधिक कर्मचारियों के अलावा 20 खोजी कुत्ते तथा 450 वाहन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

Turkey और Greece में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप आया 22 लोग मारे गए - Hnews

तुर्की के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित इजमिर शहर में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए और इसकी वजह से कई इमारतों और अन्य भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है। तुर्की की आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि भूकंप के झटके इजमिर शहर में महसूस किए गए और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 आंकी गई है। अमेरिका के भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.0 मापी गई। इससे तुर्की और यूनान प्रभावित हुए हैं। भूकंप का केंद्र एजियर सागर में बताया जा रहा है।

तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने भूकंप को लेकर यूनान के प्रधानमंत्री कायरियाकोस मित्सोटाकिस से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमित महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया, तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव:-
Next: 1 नवंबर से गुर्जर फिर करेंगे आंदोलन सरकार पर लगाया वादो के खिलाफी का आरोप :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.