Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जबलपुर में वन अमले को छका रहा तेंदुआ:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जबलपुर में वन अमले को छका रहा तेंदुआ:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
LEOPARD1

शहरी क्षेत्र में एक तेंदुआ की मौजूदगी वन विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वन विभाग को वेटरनरी कॉलेज, एमईएस कैंपस के बाद अब यह तेंदुआ मिलट्री हॉस्पिटल के पीछे 4टीटी आर मैदान में देखे जाने की खबर मिली है। रविवार को वन अमले ने मौके पर जाकर सैन्य जवानों से इस वन्यजीव के बारे में जानकारी ली और क्षेत्र की गश्त करना शुरू कर दिया है।
वनकर्मी कहते हैं कि वेटरनरी कॉलेज कैंपस, एमईएस कैंपस, मिलट्री हॉस्पिटल के आस-पास इस वन्यजीव की मौजूदगी है। इस वन्यजीव ने अभी तक किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है। इसलिए वन अमला करीब 3 किलोमीटर के क्षेत्र में गश्त करके इस तेंदुआ को खोजने का प्रयास कर रहा है। वनकर्मियों की टीम वेटरनरी कॉलेज कैंपस, सिविल लाइन, पचपेढ़ी, आर्मी क्वार्टर कैंपस, सीएमएम, भोंगाद्वार, गोराबाजार, मिलट्री हॉस्पिटल ऐरिया में आना-जाना कर रही है। जबकि इस घटना से साफ हो गया है कि जबलपुर का पर्यावरण अच्छा है, जिससे वन्यजीवों की संख्या लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से वन अमला वन्यजीवों की हरकतों पर नजर रख रहा है।

जबलपुर में तेंदुए की दहशत, शहर के GCF इलाके के CCTV में कैद हुई तस्वीरें

एक सप्ताह से 3 किमी. क्षेत्र में बसेरा
वनकर्मी बताते हैं कि वेटरनरी कॉलेज कैंपस से कूच करके तेंदुआ आर्मी क्वार्टर, कोबरा ग्राउंड, डिफेंस सिनेमा, 2टीटी आर, एमइएस कैंपस से होकर मिलट्री हॉस्पिटल के पीछे 4टीटी आर मैदान तक पहुंच गया है। यह वन्यप्राणी करीब 3 किलोमीटर के क्षेत्र में एक सप्ताह से बसेरा कर रहा है।

वन्यप्रेमी बताते हैं कि एक्सप्लोसिव्ह डिपो ऑफ खमरिया (ईडीके), डुमना नेचर पार्क में तेंदुआ की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। करीब 30 साल पहले तक इन वन्यजीव के लिए खमरिया, उमरिया, पिपरिया, डुमना, सीएमएम, पचपेढ़ी, भोंगाद्वार, कजरवारा, गोराबाजार, बिलहरी, तिलहरी, भटौली, रामपुर, बरगी हिल्स क्षेत्र कॉरिडोर रहा है। इसलिए यह वन्यप्राणी कभी-कभी आबादी क्षेत्र के नजदीक आकर भी लौट जाते हैं।

करीब एक सप्ताह में एक तेंदुआ वेटरनरी कॉलेज, एमइएस कैंपस व मिलट्री हास्पिटल क्षेत्र में देखा गया है। वन विभाग का अमला मौके का मुआयना करके वन्यप्राणी को खोज रहा है।

Post navigation

Previous: चिरईडोंगरी से मंडला फोर्ट के बीच ट्रेन संचालन की मिली अनुमति:-
Next: पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित, समर्थकाें ने जलाए भाजपा के झंडे:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.